{"_id":"624de1374c49d070fb137149","slug":"accident-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp689739790","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आए कार चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आए कार चालक की मौत
विज्ञापन
कन्नौज। रेलवे ट्रैक पार करते समय मंगलवार रात को कार चालक ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। तीन माह पहले ही युवक की शादी हुई थी।
शहर के मोहल्ला बलायपुल निवासी अमित कुमार राठौर (25) शहर की एक कोरियर सर्विस की कार चलाता था। मंगलवार रात वह मकरंदनगर में रहने वाले बहनोई रामवीर के घर पैदल जा रहा था। मकरंदनगर चौराहे के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया और मौत हो गई। सुबह स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मृतक की तीन माह पहले शादी हुई थी। हादसे की जानकारी मिलते ही पत्नी रेनू राठौर बेहोश हो गई।
शर्मनाक! जेब से रुपये और चप्पल तक ले गए चोर
ट्रेन की चपेट से मौत का शिकार हुए अमित के शव के पास उसकी चप्पलें पड़ी थीं। मौके पर पहुंचे दरोगा आनंद मिश्रा ने जेब से पर्स निकाल कर आधार कार्ड में नाम देखकर पर्स फिर जेब में रख दी। इस दौरान पर्स में 50 रुपये पड़े थे। करीब 20 मिनट बाद जब फिर से दरोगा ने पर्स खोलकर देखा तो 50 रुपये गायब मिले। वहीं शव के पास से चप्पलें भी कोई चोर उठा ले गया।