{"_id":"621d1282d0981009886fffb8","slug":"accident-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6829924200","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगे चल रहे ट्रक में घुसी डबल डेकर बस, हेल्पर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगे चल रहे ट्रक में घुसी डबल डेकर बस, हेल्पर की मौत
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे से क्षतिग्रस्त बस को हटाती हाइड्रा। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सौरिख के पास रविवार रात दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में हेल्पर की मौत हो गई, जबकि चालक सहित 17 सवारियां घायल हो गईं। एक दर्जन एंबुलेंस से घायलों को सैफई के आयुर्विज्ञान संस्थान, तिर्वा के राजकीय मेडिकल कॉलेज व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख में भर्ती कराया गया।
रविवार रात समय लगभग साढ़े दस बजे मथुरा के थाना रिफाइनरी के खेड़िया गांव निवासी ट्रक चालक नरोत्तम सिंह, गांव के साथी बृजेश के साथ डामर लेकर लखनऊ जा रहे थे। सौरिख के पास दिल्ली से बिहार के सिवान जा रही डबल डेकर बस ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। बस को सिवान निवासी चालक नीरज चला रहा था, वहीं का सोनू तिवारी (32) हेल्पर था। बस में 35 सवारियां भी थीं। हादसे में चालक व हेल्पर समेत 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा के अधिकारियों और पुलिस ने बस में फंसीं सवारियों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला। चालक व हेल्पर को बस की बॉडी काटकर निकाला जा सका। गंभीर हालत में दोनों को सैफई में भर्ती कराया गया, जहां हेल्पर सोनू तिवारी ने दम तोड़ दिया। हादसे के समय बस में सवारियां सो रही थीं। अचानक भीषण टक्कर होने से सभी लड़खड़ाकर इधर उधर गिरे। हादसे के बाद फंसी सवारियां बाहर निकलने के लिए राहत कर्मियों से गिड़गिड़ाती रहीं। अन्य 17 सवारियों को दूसरे साधन से गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया गया। मृतक की पत्नी गीता देवी, मां अशर्फी कुंवर व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसके एक पांच माह की बेटी है।
बस में मिलीं शराब लूट ले गए कर्मी
सवारियों का आरोप है कि ड्राइवर ने आगरा में खाना खाते समय शराब पी थी। इस वजह से उसे गति पर नियंत्रण नहीं था। कई बार मना करने के बावजूद नहीं माना और हादसा हो गया। इधर, दुर्घटनाग्रस्त बस में भारी मात्रा में हरियाणा मार्का शराब मिली। इसे बचाव कार्य में लगे कर्मी लूट ले गए। प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने बस में 33 अद्धी और नौ बोतलों को कब्जे में लिया है। बताते हैं कि बिहार में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध होने की वजह से दिल्ली, हरियाणा से जाने वाली बसों में इसकी तस्करी होती है। इससे पहले भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में कई बार अवैध शराब पकड़ी जा चुकी है।