फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   accidant

युवक की सड़क हादसे में मौत

Sat, 04 Dec 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
accidant
हसेरन(कन्नौज)। गांव मझिगवां के पास हाईवे के अंडरपास के नीचे शुक्रवार की शाम किसी बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपने बड़े भाई की पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने के लिए थाने जा रहा था। 16 दिन के अंदर में दो सगे भाइयों की मार्ग दुर्घटना में मौत से गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन

नादेमऊ चौकी क्षेत्र के गांव जगदीशपुर निवासी पिंटू चौहान (31) अपने भाई दिलीप चौहान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने के लिए शुक्रवार की शाम बाइक से सौरिख थाने जा रहा था। गांव मझिगवां के पास बने हाईवे के अंडरपास के नीचे पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख में भर्ती कराया गया, वहां राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया। तिर्वा में इलाज के दौरान पिंटू की मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही पिंटू के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पिंटू अविवाहित थे और खेतीबाड़ी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed