{"_id":"6191545e32fe4873a56e39a9","slug":"accidant-kannauj-news-knp6639924198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। जीटी रोड पर प्रेमपुर स्थित मैदा मिल के पास शनिवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से सैफई रेफर कर दिया गया। दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
मैनपुरी जिले के बेवर कस्बा के कुचलिया मोहल्ला निवासी ब्रजेश दीक्षित (36) शनिवार की शाम बाइक से छिबरामऊ से बेवर जा रहे थे। प्रेमपुर स्थित मैदा मिल के पास बेवर के नगला पैट निवासी अनिकेत (17) व गांव महमूदपुर खास निवासी राहुल (20) सामने से आ रहे थे।
दोनों बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने बृजेश दीक्षित को मृत घोषित कर दिया। अनिकेत और राहुल को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई के उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान रेफर कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि रविवार को गांव महमूदपुर निवासी अनिकेत के मामा सत्यप्रकाश की शादी है। उसी में शामिल होने के लिए अनिकेत व राहुल जा रहे थे, रास्ते में यह हादसा हो गया। पुलिस ने बृजेश दीक्षित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बृजेश के भाई रजनीश की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।