{"_id":"61881b48e7e810621a5e1c22","slug":"accidant-kannauj-news-knp6626287130","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से वृद्ध किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से वृद्ध किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उमर्दा(तिर्वा)। बाइक की टक्कर से एक वृद्ध किसान की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना इंदरगढ़ के भरखरा गांव निवासी मिश्रीलाल (80) शनिवार शाम अपने खेतों की फसल देखने गए थे। लौटते समय उमर्दा-सुर्सी रोड पर भरखरा गांव के पास पीछे से एक बाइक ने वृद्ध किसान को टक्कर मार दी। चालक घटनास्थल पर बाइक छोड़ भाग निकला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर हालत में कानपुर निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर रात मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
बेटे राकेश पाल की तहरीर पर पुलिस ने कानपुर जनपद के गदाईपुर गांव निवासी बाइक चालक इंद्रजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मौके से बाइक बरामद कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।