{"_id":"609d64a68ebc3e8dc314c4a0","slug":"accidant-kannauj-news-knp6282555133","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, भाई घायल
विज्ञापन
हसेरन। जगदीशपुर गांव के सामने बुधवार की रात बाइक से जा रहे युवक को कार ने टक्कर मार दी। कानपुर में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक हेलमेट नहीं लगाए था। इससे सिर में गंभीर चोटें आई थीं। हादसे में ममेरा भाई घायल हुआ है।
नादेमऊ कस्बा निवासी अशोक दीक्षित का बेटा चमन (26) बुधवार रात अपने मामा के लड़के लिटिल(25) निवासी इटावा के साथ परचून की दुकान के लिए सामान लेने सौरिख जा रहा था। जगदीशपुर गांव के सामने कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहा चमन व लिटिल घायल हो गए।
कार चालक मौके से भाग गया। दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा ले जाया गया। यहां से कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। कानपुर में इलाज के दौरान चमन की मौत हो गई। गुरुवार को शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चमन दो भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा था। अभी शादी नहीं हुई थी। लिटिल का इलाज हो रहा है।