फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Abir-Gulal blew in the farewell of Ganpati Bappa

गणपति बप्पा की विदाई में उड़ा अबीर-गुलाल

Fri, 09 Sep 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Abir-Gulal blew in the farewell of Ganpati Bappa
कन्नौज। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ की गूंज, हवाओं में उड़ता रंग- गुलाल, बप्पा पर फूलों की बारिश संग हर ओर भक्ति का उल्लास। भक्तों के हुजूम के बीच नृत्य करते राधा-कृष्ण, भूूूतों की टोली संग भोले नाथ और हनुमान रूपी कलाकार... कुछ ऐसा ही नजारा था शुक्रवार को शहर में निकली गजानन की विसर्जन शोभायात्रा का।
विज्ञापन

कटरा मोहल्ला में विराजमान कटरा नरेश श्रीगणेश की झलक अलग ही रही। मोहल्ला के साथ आचार्य शिवांग अग्निहोत्री, कचहरी टोला में आचार्य चंदन शुक्ला, ठकुराना में आचार्य राम लखन, बाबा कुआं के आचार्य विवेक तिवारी के अलावा मीराटोला, विशुनपुर टीला, शिवाजी नगर, क्षेमकली मंदिर, फर्श रोड, कचहरी रोड समेत कई मोहल्लों से निकली शोभा यात्राओं के दौरान प्रसाद वितरण चलता रहा। मकरंदनगर, छोटा चौराहा, नगर पालिका के बाहर, बड़ा चौराहा, हरदेव गंज, ग्वाल मैदान समेत कई स्थानों पर स्टाल लगाकर प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन

खासकर महिला भक्तों में पहले प्रसाद पाने की होड़ देखने को मिली। सभी प्रतिमाओं का अलियापुर के घाट पर भू विसर्जन किया गया।
छिबरामऊ। हवन पूजन के बाद भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा शुरू हुई।
सौरिख रोड पर पूर्व विधायक अर्चना पांडेय, गल्ला आलू व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने सिद्ध विनायक की आरती उतारकर आशीर्वाद लिया। वहीं सौरिख कस्बे में मोहल्ला संजय नगर स्थित पहाड़ी बाबा मंदिर पर गणेश महोत्सव समापन के बाद गणेश महोत्सव समिति ने स्टॉल लगाकर पूड़ी सब्जी का प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर वेंकटेश नारायन शुक्ला, पुनीत चतुर्वेदी, विकास अवस्थी, जीवन मिश्रा, बीनू भदौरिया, शिबू दुबे, हिमांशू चतुर्वेदी, सनी तिवारी, अभिषेक त्रिपाठी, सुवंश दुबे, अर्पित दुबे सचिन चतुर्वेदी समेत कई युवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छतों से गणपति पर पुष्पर्वा
तिर्वा। कस्बा में विशाल विसर्जन यात्रा निकाली गई। लोगों ने छतों से पुष्प वर्षा कर गणपति को विदाई दी और अगले बरस जल्द आने की कामना की। इसके बाद माता अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में स्थित तालाब में मूर्तियों को विसर्जित कर दिया गया। वहीं कुछ भक्तों ने ईशन नदी पहुंचकर विसर्जन किया। इस मौके पर धर्मेंद्र गुप्ता, मनीष प्रजापति, देवेंद्र, सत्यम गुप्ता, आनंद, हरीओम, निशांत, आयुष गुप्ता, शिखर गुप्ता, दयाशंकर, संजू ठाकुर मौजूद रहे।

---------
भव्य निकली गणेश विसर्जन यात्रा, जमकर झूमे भक्त
गुरसहायगंज। कस्बा के मोहल्ला गांधी नगर, किदवई नगर, जीटी रोड, चकोर रोड, सर्विस रोड सहित कई अन्य स्थानों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। सब्जी मंडी के निकट करीब 25 फीट की ऊंचाई पर मटकी बांधी गई थी जिसे युवाओं ने पिरामिड बनाकर फोड़ा। इस दौरान विधायक अर्चना पांडे, भाजपा के बुंदेलखंड क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव, व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव धर्मेंद्र कौशल, आंचल गुप्ता, शिवा गुप्ता और श्यामजी चौरसिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed