{"_id":"603e81e48ebc3eda731b9261","slug":"ab-nishulk-banega-aayushmaan-kaard-pahale-dene-padate-the-30-rupaye-kannauj-news-knp6152050123","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब निशुल्क बनेगा आयुष्मान कार्ड, पहले देने पड़ते थे 30 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब निशुल्क बनेगा आयुष्मान कार्ड, पहले देने पड़ते थे 30 रुपये
विज्ञापन
कन्नौज। आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान (गोल्डन) कार्ड बनवाने के लिए अब लाभार्थी को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। स्वास्थ्य विभाग 10 से 24 मार्च के बीच जिलेभर में पंजीकृत कार्ड विहीन परिवारों के लिए आयुष्मान पखवाड़ा आयोजित करेगा। इसमें सभी के निशुल्क कार्ड बनाए जाएंगे।
आयुष्मान योजना के नोडल डॉ. जेपी सलोनिया ने बताया कि जिले में पंजीकृत आयुष्मान लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए सघन अभियान चलाया जाएगा। पात्रों को योजना के प्रति जागरूक करते हुए आयुष्मान कैंप तक लाने और आयुष्मान कार्ड बनवाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। लाभार्थियों को कैंप तक लाने के लिए आशा कार्यकर्ता घर-घर समय से पूर्व पर्ची देकर कैंप में पहुंचने के लिए प्रेरित करेंगी। उन्होंने बताया कि गरीब लाभार्थियों की सुविधा के देखते हुए प्रत्येक कॉमन सर्विस सेंटर पर भी लाभार्थी का आयुष्मान कार्ड निशुल्क बनाया जाएगा। पहले इसके लिए 30 रुपये लिए जाते थे।
आयुष्मान पखवाड़े के दौरान सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले आयुष्मान कार्ड कैंप के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार माइक, होर्डिंग, पोस्टर आदि के माध्यम से किया जाएगा। इससे कि जनता जागरूक होकर निशुल्क सेवा का लाभ प्राप्त कर सके। जिला प्रोग्राम कोआर्डिनेटर डॉ. सतेंद्र कुमार ने बताया कि आयुष्मान पखवाड़ा के दौरान कार्ड विहीन परिवारों तक पहुंचने की योजना तैयार की जा रही है। कैंप आयोजित होने से पहले गांव की आशा कार्यकर्ता कार्ड विहीन परिवारों के घर जाकर पर्ची देंगी। इसमें कैंप स्थल, परिवार के मुखिया का नाम और कैंप की तारीख होगी।
विज्ञापन
जिले में आयुष्मान योजना की स्थिति
लाभार्थी परिवार: 1,18,680
लाभार्थियों की संख्या: 5.93 लाख
आयुष्मान (गोल्डन) कार्ड: 1,23,669
इन स्थानों पर लगेंगे कैंप
पंचायत भवन, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर, आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय।