{"_id":"5fda57cd8ebc3e3d91333eba","slug":"ab-kisaan-ep-se-kar-sakenge-keseesee-ke-lie-aavedan-kannauj-news-knp6003384137","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब किसान एप से कर सकेंगे केसीसी के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब किसान एप से कर सकेंगे केसीसी के लिए आवेदन
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों के लिए अच्छी खबर है। केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड)सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने बैंकों की जटिल प्रक्रिया से मुक्ति दिलाने का प्रयास किया है। अब किसान अपने घर या जनसुविधा केंद्रों से केसीसी बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
किसानों को केसीसी के लिए बैंकों की भागदौड़ में परेशान न होना पडे़, इसके लिए सरकार ने नई व्यवस्था लागू की है। अब किसान केसीसी बनवाने के लिए अपने मोबाइल से भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सरकार ने किसान यूपी एग्रीकल्चर वेबसाइट के साथ यूपी पीएम किसान केसीसी एप के जरिए मदद देने का काम शुरू किया है। एप के माध्यम से किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह सुविधा किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत किसानों के लिए है।
केसीसी बनवाने के लिए किसान को सम्मान निधि वाला खाता, जमीन का विवरण, पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करनी पडे़गी। ऑनलाइन फार्म भरने के बाद किसान के दिए मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इसे दर्ज करने के बाद फार्म भर जाएगा। सात दिन के अंदर तहसील कर्मचारी सत्यापन करेंगे। सत्यापन के बाद आवेदन संबधित बैंक शाखा में पहुंच जाएगा। इसके बाद शाखा प्रबंधक केसीसी जारी करेंगे। किसान अपने मोबाइल से या जनसुविधा केंद्रों पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उमर्दा ब्लाक के सहायक विकास कृषि अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित किसानों के क्रेडिट कार्ड के लिए सरकार ने एप लांच किया है। इससे माध्यम से किसान आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
आवेदन में ये लगेंगे कागज
-आधार कार्ड।
-प्रधानमंत्री सम्मान निधि वाली बैंक पास बुक।
-खसरा।
-तहसील से निर्गत खतौनी ।
-मोबाइल नंबर।
-आवेदक की फोटो।