फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   aavaas va svaasthy laabh dene ko teen talaak mahilaon ko khoja jaega

आवास व स्वास्थ्य लाभ देने को तीन तलाक महिलाओं को खोजा जाएगा

Tue, 21 Jan 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
aavaas va svaasthy laabh dene ko teen talaak mahilaon ko khoja jaega
कन्नौज। तीन तलाक का कई दशकों से दंश झेल रहीं महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने इन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत तथा मुख्यमंत्री जन-आरोग्य योजना से लाभान्वित करने की कार्ययोजना तैयार की है। उच्चाधिकारियों का पत्र मिलते ही ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग ने तीन तलाक से पीड़ित महिलाओं को खोजना शुरू कर दिया है। पीड़ित महिलाओं की सूची प्राप्त करने के लिए पुलिस व डीपीओ विभाग को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने तीन तलाक से पीड़ित महिलाओं को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने की घोषणा की थी। उनके आदेश के बाद महिला कल्याण निदेशक मनोज कुमार राय ने जिलाधिकारी व सीडीओ को पत्र भेजा था। इसमें जिले में तीन तलाक से पीड़ित महिलाओं की सूचना मांगी गई है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग के परियोजना निदेशक सुशील कुमार सिंह ने पुलिस व जिला प्रोबेशन अधिकारी को पत्र लिखा है। इसमें तीन तलाक से पीड़ित महिलाओं की नगरीय व तहसील वार सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। इन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत तथा मुख्यमंत्री जन-आरोग्य योजना से लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन

इन महिलाओं को किया जाएगा लाभान्वित
इस योजना में उन पीड़ित महिलाओं को शामिल किया जाएगा, जिनका न्यायिक प्रक्रिया व गुजारा भत्ता पाने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 एक्ट के अंतर्गत मामला चल रहा है। इसके अलावा द मुस्लिम वुमेन प्रोटेक्शन ऑफ राइट ऑन मैरिज एक्ट-2019 की धारा सात (ए) के अंतर्गत पीड़ित महिला ने संबंधित थाने में मुकदमा पंजीकृत करवाया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की मंशा के अनुरूप तीन तलाक से पीड़ित महिलाओं को प्रधानमंत्री योजना के तहत आवास, आयुष्मान भारत तथा मुख्यमंत्री जन-आरोग्य योजना से लाभान्वित किया जाएगा। पीड़ित महिलाओं की संबंधित विभागों से सूची मांगी गई है। इससे कि इसे उच्चाधिकारियों को भेजा जा सके। इसके बाद इन्हें लाभान्वित किया जाएगा।
-सुशील कुमार सिंह, पीडी डीआरडीए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed