{"_id":"5f99bcf38ebc3e9b99244a5a","slug":"aatmanirbhar-banane-mein-roda-baneen-baink-keval-32-ko-dee-rn-kee-manjooree-kannauj-news-knp5911351150","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मनिर्भर बनने में रोड़ा बनीं बैंक, केवल 32 को दी ऋण की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मनिर्भर बनने में रोड़ा बनीं बैंक, केवल 32 को दी ऋण की मंजूरी
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में जिला उद्योग बंधु की बैठक लेते डीएम राकेश कुमार मिश्र व सीडीओ आरएन सिंह।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना में 298 लोगों ने आवेदन किया है। इनमें जांच के बाद 292 आवेदन पत्रों का चयन किया गया। अभी तक बैंकों ने सिर्फ 32 आवेदकों को ऋण स्वीकृत किया है। डीएम ने बैंकों की शिथिलता पर नाराजगी जताकर ऋण स्वीकृत करने के आदेश दिए हैं।
बुधवार को डीएम राकेश कुमार मिश्र ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु एवं वाणिज्य बंधु की बैठक की। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की जानकारी ली। बताया गया कि इस योजना के अंतर्गत 298 आवेदन प्राप्त हुए। जिला टास्क फोर्स समिति ने 160 आवेदन चयनित किए। बैंकों ने अभी तक 35 आवेदन पत्र स्वीकृत किए। इनमें 11 लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया। करीब 86 आवेदन पत्र स्वीकृति के लिए लंबित हैं। डीएम ने उपायुक्त उद्योग को बैंकवार लंबित संदर्भों की सूची एलडीएम को प्रेषित किए जाने के निर्देश का पालन न होने पर नाराजगी व्यक्त की। कहा बैंकों की कार्य शिथिलता से अगर शासन की योजना प्रभावित होती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं एक जनपद, एक उत्पाद योजना के अंतर्गत 26 आवेदन प्राप्त हुए। जांच के बाद नौ आवेदन स्वीकृत किए गए। इसमें सिर्फ दो आवेदन पत्रों पर ऋण का वितरण किया गया। व्यापार बंधु के पदाधिकारियों से सुरक्षा के संबंध में पूछा गया। इसमें उन्होंने कोई समस्या नहीं बताई। कुछ व्यापारियों ने मोहल्ला बड़ा बाजार, बुधवारी, अजयपाल, आनंदी दास में गंदे पानी की दिक्कत बताई।
डीएम अधिशासी अधिकारी संजय गौतम के गैरहाजिर होने पर नाराज हुए। जसोदा व गुरसहायगंज में टैक्सी चालकों के मनमाने तरीके से गाड़ी खड़ी किए जाने की शिकायत पर उन्होंने एडीएम से यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित कराने के लिए कहा। बैठक में सीडीओ आरएन सिंह, एएसपी विनोद कुमार, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र हरीराम राजपूत समेत कई अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
,