फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   aath din mein mahaadevee ghaat par jale 550 shav, mrtakon mein jyaadaatar kee umr 50 ke paar

आठ दिन में महादेवी घाट पर जले 550 शव, मृतकों में ज्यादातर की उम्र 50 के पार

Sat, 24 Apr 2021 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
aath din mein mahaadevee ghaat par jale 550 shav, mrtakon mein jyaadaatar kee umr 50 ke paar
मानीमऊ(कन्नौज)। महादेवी घाट पर पिछले एक सप्ताह में बड़ी संख्या में अंतिम संस्कार के लिए शव पहुंचे हैं। एक सप्ताह में 550 शवों को जलाया गया है। इनमें ज्यादातर की उम्र पचास के पार बताई गई। उधर, कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा रजिस्टर में दर्ज नहीं है।
विज्ञापन

जिले में खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ितों की संख्या बढ़ रही है। मौतों का सिलसिला भी जारी है। मेहंदीघाट के श्मशान घाट पर आठ दिन में सैकड़ों की संख्या में परिवारीजन मृतकों को लेकर अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे हैं। जुकाम, बुखार से मरने वालों का आंकड़ा रजिस्टर में दर्ज है। कोरोना से मरने का कोई ब्योरा नहीं है। शनिवार को 77 लोगों का अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन

दाह संस्कार समिति के रजिस्टर में नाम दर्ज करने वाले राजनरायन पांडेय ने बताया कि पिछले वर्ष कोरोना काल के लॉकडाउन में प्रतिदिन दस से पंद्रह शव श्मशान घाट पर आते थे। पंचायत चुनाव के मतदान के बाद श्मसान घाट पर शवों की संख्या बढ़ गई है। मतदान के बाद मरने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। 16 अप्रैल को 50 शव, 17 अप्रैल को 45, 18 अप्रैल को 48, 19 को 54, 20 अप्रैल को 70, 21 अप्रैल को 73, 22 को 64, 23 को 69, 24 को 77 शव घाट पर आए हैं। बताया कि 70 प्रतिशत जुकाम, खांसी, बुखार से मरने वाले लोग हैं। 30 प्रतिशत दुर्घटना व आकस्मिक मौत के शव जलाए गए हैं। ज्यादातर 50 साल उम्र पार के लोगों के नाम रजिस्टर में दर्ज हैं। श्मशान घाट पर भीड़ देखते हुए लोग नई जगह अंतिम संस्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed