फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Aashiqui first, Kirti second in painting competition

Kannauj News: पेंटिंग प्रतियोगिता में आशिकी प्रथम, कीर्ति द्वितीय

Tue, 12 Aug 2025 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Aashiqui first, Kirti second in painting competition
फोटो :44: पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्राएं। स्रोत : सूचना विभाग
कन्नौज। मेरा युवा भारत की ओर से गुगरापुर स्थित चौधरी अवनीश कुमार मेमोरियल शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान विषय पर मंगलवार को पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें आशिकी प्रथम, कीर्ति द्वितीय एवं तनु तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी, प्रधानाचार्य राम प्रकाश शर्मा एवं प्रबंधक रामकृष्ण ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालय के छात्रों ने नशा मुक्त भारत अभियान विषय पर सुंदर कलाकृतियों का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य द्वारा सामाजिक मंत्रालय की ओर से चलाए जाने वाले नशा मुक्त भारत अभियान के तहत छात्रों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

जिला युवा अधिकारी ने युवा दिवस के अवसर पर छात्रों को 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की सहभागिता के विषय पर संबोधित किया। प्रतियोगिता में आशिकी प्रथम, कीर्ति द्वितीय एवं तनु तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम समापन पर छात्रों द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन भी किया गया, जिससे समाज में राष्ट्र प्रेम एवं देशभक्ति की भावना को समाहित किया जा सके। कार्यक्रम में सुमित कुमार, आदर्श कुमार, चक्रेश पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed