फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   aaryaavart baink mein khaaton kee jaanch ke lie lag rahee bheed

आर्यावर्त बैंक में खातों की जांच के लिए लग रही भीड़

Tue, 15 Jun 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
aaryaavart baink mein khaaton kee jaanch ke lie lag rahee bheed
छिबरामऊ (कन्नौज)। आर्यावर्त बैंक में दैनिक वेतनभोगी के घोटाले के बाद हर रोज खाता चेक करवाने वालों की भीड़ लग रही है। कई खातेदारों ने बैंक प्रबंधक से खाते में जमा रकम प्रदर्शित न होने की शिकायत भी की है।
विज्ञापन

औराई निवासी खाताधारक राजकुमार ने मंगलवार को शाखा प्रबंधक को प्रार्थनापत्र दिया। इसमें बताया कि खाते में 4,66,669 रुपये जमा किए थे। पिछले महीने एक लाख 50 हजार रुपये निकाले थे। मंगलवार को बैंक पहुंचा तो पता चला कि खाते में सिर्फ 72 सौ रुपये ही हैं। प्रबंधक से जांच कराकर पैसे दिलाने की मांग की। राजकुमार ने बताया कि 18 जून को बेटी का तिलक और 23 जून को शादी है। बैंक मैनेजर रोहित कुमार ने बताया कि सभी खातों की जांच की जा रही है। सभी की नई पासबुक बनाई जाएंगी। उधर, मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपी शैलेंद्र शर्मा पुलिस पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

ये है मामला
आर्यावर्त बैंक सिकंदरपुर में गनेशापुर के शैलेंद्र कुमार दैनिक भोगी कर्मचारी के रूप में तैनात था। खाताधारकों के मुताबिक शैलेंद्र ने बैंक में दैनिक कार्य करते हुए 29 अप्रैल 2020, 18 मई 2021 के बीच ग्राहकों के खाते में जमा करने के लिए लाई गई धनराशि हजम कर ली। इसके बाद फर्जी रसीद दे दी। आठ जून 2021 को 15 ग्राहकों ने 529500 रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत की थी। यह जांच में सही पाई गयी। इस आधार पर बैंक के साथ जालसाजी व धोखाधड़ी का मुकदमा कायम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed