{"_id":"5ecd5cc28ebc3e90b57ab869","slug":"aarop-dushkarm-ke-baad-ek-laakh-mein-becha-kannauj-news-knp5621808158","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप: दुष्कर्म के बाद एक लाख में बेचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप: दुष्कर्म के बाद एक लाख में बेचा
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। तंत्र विद्या करने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर दोस्तों के साथ युवती को बंधक बनाकर कई दिन तक दुष्कर्म किया। बाद में बिधूना क्षेत्र में युवती को एक लाख रुपये में बेच दिया। सीओ ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।
ठठिया थानाक्षेत्र की युवती ने आरोप लगाया कि सौरिख थानाक्षेत्र का एक युवक शादी का झांसा देकर भाउलपुर ले गया। यहां किराये के मकान में रखकर उसके साथ अवैध संबंध बनाए। युवक के दो अन्य साथी उसे जबरन नोएडा ले गए। यहां कई दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। वह किसी तरह बचकर युवक के पास पहुंची। कुछ दिन बाद उसने बिधूना निवासी एक व्यक्ति को एक लाख रुपये में बेच दिया। युवक ने उसे 13 दिन तक बंधक बनाकर रखा। विरोध करने पर वह उसे आरोपी युवक के पास छोड़ गया। इस बीच वह गर्भवती हुई। उसका गर्भपात करा दिया गया। उसने युवक से शादी करने का दबाव बनाया तो मारपीट की गई। शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपी युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया।
सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जानकारी की जाएगी। युवती तहरीर देगी तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।