फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   aarakshan: khojeepur ke logon ne darj karaee aapatti, blaak mukhyaalay par pradarshan karate hue saumpa gyaapan

आरक्षण: खोजीपुर के लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति, ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए सौंपा ज्ञापन

Thu, 04 Mar 2021 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
aarakshan: khojeepur ke logon ne darj karaee aapatti, blaak mukhyaalay par pradarshan karate hue saumpa gyaapan
- ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन करते खोजीपुर गांव के लोग। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण को लेकर आपत्तियों का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को खोजीपुर के लोगों ने ब्लाक मुख्यालय पहुंचकर आपत्ति दर्ज कराई। ग्रामीणों ने घोषित आरक्षण व्यवस्था निरस्त कर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

खोजीपुर के अवनेश जाटव, राजेंद्र दिवाकर, अजय कुमार दिवाकर, पंकज कुमार कठेरिया, विनोद कुमार कठेरिया ने ब्लाक मुख्यालय पहुंचकर आरक्षण पर आपत्ति जताते हुए बीडीओ मनोज कुमार चतुर्वेदी को पत्र सौंपा। गांव के लोगों का कहना है कि ग्राम सभा 1995 में प्रधान पद के लिए पिछड़ा वर्ग, 2005 व 2010 में पिछड़ा वर्ग महिला और साल 2015 में अनारक्षित थी। 2021 में यह फिर अनारक्षित कर दी गई। ग्राम पंचायत अभी तक अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित नहीं हुई है। यहां अनुसूचित जाति के अधिकांश लोग निवास करते हैं। आरक्षण निरस्त कर प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया जाए।
विज्ञापन

वहीं तेराजाकेट प्रतिनिधि के अनुसार तालग्राम ब्लाक की ग्राम पंचायत गंगागंज गुरौली से सुभाष त्रिपाठी, जयप्रकाश, कौशल सिंह, ग्राम पंचायत मीरपुर से बलवीर, ग्राम पंचायत रनवां से अभिषेक कुमार ने ग्राम पंचायत आरक्षण में खामियां बताते हुए आपत्ति दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed