फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   aapake lie hee hai janata karphyoo...sahayog karen

आपके लिए ही है जनता कर्फ्यू...सहयोग करें

Sat, 21 Mar 2020 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
aapake lie hee hai janata karphyoo...sahayog karen
जनता कर्फ्यू को लेकर एनाउंस करते कर्मचारी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को जनता कर्फ्यू के आह्वान को लेकर पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। डीएम व एसपी के आदेश के बाद शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक अफसर व कर्मी जनता कर्फ्यू को लेकर समर्थन मांग रहे हैं। शनिवार को जगह-जगह मुनादी कराई गई। ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर लगाकर सुबह सात से रात नौ बजे तक बाहर न निकलने के बारे में बताया जा रहा है। जिलाधिकारी ने अपील की है कि जनता कर्फ्यू आपकी सुरक्षा के लिए है। इससे सहयोग करें।
विज्ञापन

रविवार को जनता कर्फ्यू को लेकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में ढोल व एनाउंस के जरिए समर्थन मांगा गया। वहीं मुख्य विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी ने बीडीओ व सचिवों को जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के आदेश दिए। ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए भी कहा गया है। सीडीओ के आदेश पर ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर चस्पा कर कोरोना वायरस के बचने के लिए 22 मार्च को घर से न निकलने की अपील की गई।
विज्ञापन

रैली निकालकर किया जागरूक
ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों ने रैली निकालकर रविवार को जनता कर्फ्यू के बारे में जागरूक किया। कोरोना वायरस से बचाव के लिए सुबह सात से रात नौ बजे तक घर से न निकलने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चस्पा किए पंफलेट
ग्राम पंचायत लाख, उमरायपुर्वा, औसेर, रौसेन, पछायपुर्वा समेत कई ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों ने हस्तलिखित पंफलेट लोगों के घरों के बाहर चस्पा किए हैं। इनमें 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दौरान घर से बाहर न निकलने की अपील की गई। वहीं वायरस से बचाव को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया पर अपील की जा रही है। जनता कर्फ्यू को लेकर भी समर्थन मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed