फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   aapaka abhimaan, lokatantr ka sammaan

आपका अभिमान, लोकतंत्र का सम्मान

Sun, 26 Jan 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
aapaka abhimaan, lokatantr ka sammaan
विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी होने पर पुरस्कृत छात्र-छात्राएं। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि मतदान को लेकर आधी आबादी को भी जागरूक होने की जरूरत है। युवतियां व महिलाएं वोट जरूर बनवा लें। इससे कि सशक्त सरकार बन सके। वह शनिवार को कलक्ट्रेट में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दो दशक पहले मतदान 40 से 45 फीसदी रहता था। जागरुकता से यह 65 से 70 फीसदी तक पहुंच गया है। आने वाले समय में इसे और बढ़ाने पर जोर रहेगा। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि पहले लोग मतदान केंद्रों पर दबंगई करते थे। अब चुनाव में पुलिस समेत अर्द्धसैनिक बल तैनात किया जाता है। अब लोग बिना भय के निष्पक्ष मतदान करते हैं।
विज्ञापन

इससे पहले जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रचार-प्रसार के लिए बाइक एवं ई-रिक्शा को झंडी दिखाकर रवाना किया। कलक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने मतदाता दिवस पर लगाए गए स्टाल का निरीक्षण किया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार सिंह, सदर एसडीएम शैलेष कुमार, डिप्टी कलेक्टर अपूर्वा सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी विनीत कटियार, पूर्व प्रधानाचार्य एनसी टंडन समेत, अफसर, शिक्षक, छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पपेट शो को मिली सराहना
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शिक्षक सुमित गुप्ता की टीम ने पपेट शो किया। इसमें मतदान को लेकर जागरूक किया गया। अफसरों ने पपेट शो की सराहना की। सुमित गुप्ता समेत अचित त्रिपाठी, शैली मिश्रा, प्रदीप कुमार, मोनिका सक्सेना, अलका, प्रियंका गुप्ता मुख्य भूमिका में रहीं।
रंगोली में राजकीय महिला डिग्री कालेज अव्वल
कलक्ट्रेट परिसर में हुई रंगोली प्रतियोगिता में पांच कालेजों की टीम ने प्रतिभाग किया। राजकीय महिला डिग्री कालेज बांगर, सुशीला देवी इंटर कालेज व जागरण पब्लिक स्कूल को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षिकाओं का अहम रोल रहा। सेल्फी प्वाइंट पर लोग तस्वीर खिंचवाते दिखे।
इन्हें मिला सम्मान
लोकसभा चुनाव में प्रशासन की ब्रांड अंबेसडर रहीं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मनु पाल को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह गीत प्रतियोगिता में गोमती गर्ल्स इंटर कालेज, राजकीय अभिनव विद्यालय गंगधरापुर, लाला श्याम लाल इंटर कालेज, भाषण प्रतियोगिता में शिखर चौरसिया, गुलप्सा बनो, उत्कर्ष मिश्रा, स्लोगन प्रतियोगिता में अंतिमा यादव, अमृता कटियार, अनन्या मौर्य, निबंध प्रतियोगिता में सुनैना देवी, अंजली प्रजापति, निकिता, पेंटिंग में आकांक्षा पाल, सिद्धि, प्रिया को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान लाने पर सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ बीएलओ रिंकी कटियार, चंद्रकला को प्रतीक चिह्न दिया गया। 10 युवा मतदाताओं में अर्चिता गौतम को पहचान पत्र सौंपा गया।

62 शिक्षकों को मिला प्रशस्ति पत्र
लोकसभा चुनाव के दौरान स्वीप कार्यक्रम में बेहतर काम करने वाले 62 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें सुमित गुप्ता, पूजा पांडेय, अमित कुमार, आशीष कुमार मिश्रा, आशुतोष दुबे, रश्मि सैनी, उमा कटियार, अच्युत त्रिपाठी, रमा मिश्रा, रश्मि मिश्रा, रेनू कमल, सीमा त्रिवेदी, सरिता गौतम, अमित श्रीवास्तव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed