फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   aandhee mein ped gira, kishoree kee maut aur yuvak ghaayal

आंधी में पेड़ गिरा, किशोरी की मौत और युवक घायल

Wed, 10 Jun 2020 09:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
aandhee mein ped gira, kishoree kee maut aur yuvak ghaayal
अंजू की फाइल फोटो। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। आंधी और बारिश में बुधवार को बेहरिन गांव में पेड़ गिरने से मक्का के खेत में काम कर रही किशोरी की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकली, उमस होने से लोग परेशान रहे। दोपहर तीन बजे आसमान पर काले बादल छा गए और आंधी के साथ कुछ क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई। बेहरिन गांव में मक्का के खेत में मजदूर काम कर रहे थे। आंधी, बारिश होने पर मजदूर पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी बीच पेड़ भरभरा कर गिर गया। गांव के रामनरेश की 15 वर्षीय पुत्री अंजू की पेड़ के नीचे दबने से मौके पर मौत हो गई। सर्वेश (40) पुत्र राजकिशोर का पैर टूट गया। गांव के लोगों ने दबे लोगों को निकाला। घायल राजकिशोर को मेडिकल कालेज ले जाया गया। यहां से डाक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि खेत में 22 लोग काम कर रहे थे। आंधी और बारिश होने पर सभी नीम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। 20 लोग हादसे में बाल -बाल बचे। आंधी व बारिश से बेहरिन क्षेत्र में अधिक नुकसान है। कई दुकानें तेज हवा में पलट गईं। कई छप्पर व टिन शेड उड़ गए। क्षेत्रीय लेखपाल ने मृतक परिवार को दैवी आपदा में सहायता दिलाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 डिग्री पर पहुंचा पारा
बुधवार सुबह तेज धूप निकली। नौ बजे तक उमस बढ़ गई। गर्मी के कारण सड़कों पर सन्नाटे जैसी स्थिति रही। दोपहर में दो बजे पारा 40 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। दोपहर तीन बजे के बाद आसमान में काले बादल घिर आए और बारिश होने लगी। कुछ देर बारिश के बाद धूप के कारण वातावरण में आर्द्रता बढ़ गई। इससे तापमान में तो ज्यादा इजाफा नहीं हुआ, लेकिन कमरों में उमस के कारण चिपचिपी गर्मी ने परेशान किया। शाम करीब चार बजे दोबारा आधा घंटे तक बारिश हुई। इसके बाद उमस भरी गर्मी देर शाम तक लोगों को बेहाल करती रही। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर-पूर्वी हवाएं छह किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed