फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   aalha-oodal ke kile par chadhaee kar rahe khanan maaphiya

आल्हा-ऊदल के किले पर ‘चढ़ाई’ कर रहे खनन माफिया

Fri, 19 Mar 2021 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
aalha-oodal ke kile par chadhaee kar rahe khanan maaphiya
किले के ऊपरी भाग में किया गया खनन। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। राजा जयचंद का किला ‘फतह’ करने के बाद युद्ध के मैदान में सूरमाओं को कंपकंपाने वाले आल्हा-उदल के किले पर खनन माफिया ‘चढ़ाई’ कर रहे हैं। माफिया किले की नींव खोदकर मलबा और मिट्टी बेच रहे हैं। आसपास के किसानों ने किले की जमीन को खेतों में मिला लिया है। इस पर फसल की जा रही है। अफसरों को इस ओर देखने की फुर्सत नहीं है। वहीं पुरातत्व विभाग इसे संरक्षित करने के लिए प्रस्ताव भेजने की तैयारी में है।
विज्ञापन

शहर में पुलिस लाइन से करीब तीन किलोमीटर दूर चौधरियापुर होते हुए रिजगिर गांव में गंगा और काली नदी के तट पर आल्हा-ऊदल का किला है। यह करीब पांच से छह एकड़ में टीलों की शक्ल में फैला है। कंक्रीट की दीवारों और मलबे पर जंगली पेड़ उग आए हैं। यहां कई सालों से खनन माफिया मिट्टी उठा रहे हैं। नींव खोदकर मलबा बेचा जा रहा है। ऐसे में आसपास के किसानों ने भी मौके का फायदा उठाया। यह किले की जमीन को खेत में मिलाकर खेतीबाड़ी करने लगे हैं। कभी करीब 200 एकड़ में फैला यह किला आज पांच से छह एकड़ में सिकुड़ गया है। लोगों का मानना है कि अगर जल्द किले को बचाने के प्रयास न शुरू हुए तो आने वाले दिनों में अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। वहीं पुरातत्व सर्वेक्षण महकमे के अवर संरक्षण सहायक दीपक कुमार ने बताया कि आल्हा-ऊदल का किला संरक्षित करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इस तरह महोबा से आए थे आल्हा-ऊदल
राजा जयचंद के भतीजे लाखन की महोबा के चंदेल घराने में पैदा हुए आल्हा और उनके भाई ऊदल से गहरी मित्रता थी। आल्हा खंड काव्य के अनुसार महोबा के राजा परिमाल ने दोनों भाइयों को राज्य से निकाल दिया था। इन योद्धाओं ने कन्नौज आकर लाखन की शरण ली। लाखन के कहने पर राजा जयचंद ने गंगा और काली नदी के संगम के पास रिजगिर किले में दोनों भाइयों को ठहराया था। राजा जयचंद ने आल्हा को सेनापति बनाया था। इसके बाद राजा जयचंद ने आल्हा, ऊदल और अपने भतीजे लाखन के साथ उत्तर भारत से लेकर काबुल तक करीब 52 किले फतह किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार खनन माफिया पर हुई कार्रवाई
वर्ष 2017 में तत्कालीन एसडीएम अरुण कुमार सिंह ने ऐतिहासिक धरोहरों पर खनन व कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया था। इस दौरान आल्हा-ऊदल के किले पर खनन कर रहे 18 माफिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इससे खनन बंद हो गया था। अब फिर शुरू हो गया। एसडीएम गौरव शुक्ला ने बताया कि किले का निरीक्षण किया जाएगा। ऐतिहासिक धरोहरों पर खनन करने या नुकसान पहुंचाने वालों खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed