फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   aaj se jasn me doobega sahar

Kannauj News: आज जश्न में डूबेगा शहर, कल निकलेगा नए साल का सवेरा

Sat, 31 Dec 2022 04:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
aaj se jasn me doobega sahar
कन्नौज। नए साल के स्वागत के लिए शहर से लेकर जिले भर में तैयारियां जोरों पर हैं। शनिवार को जहां एक ओर अपना सफर पूरा कर 2022 रुखसत होगा, तो उत्साह और उमंग के साथ नए साल 2023 के आगाज का आधी रात से जश्न मनेगा। रविवार नए साल का पहला सवेरा लेकर आएगा। जश्न मनाने के लिए लोगों ने अपने-अपने तरीके से प्लान कर लिया है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम से शहर में रौनक देखते ही बनेगी। रात होते-होते हर कोई नए साल के जश्न में डूबा नजर आएगा। इसको लेकर बाजार, होटल और रेस्टोरेंट तैयार हो गए हैं। जश्न मानने के लिए डेकोरेशन, डीजे के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों को शामिल किया गया है। शहर के लगभग सभी होटल जश्न मानने के लिए बुक हो चुके हैं। बीते सालों में कोरोना की बंदिशों के चलते जश्न फीका-फीका सा रहा था, लेकिन इस बार युवाओं में नव वर्ष का खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। सेलिब्रेशन के साथ धमाल मचाने की तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन

बाजार भी गुलजार दिख रहे हैं। लोग नए साल की मुबारकबाद देने के साथ फोटो फ्रेम, कपल डांस गिफ्ट, टेडीवियर, गुलदस्ता के अलावा भगवान की प्रतिमाओं की खूब खरीदारी कर रहे हैं। गिफ्ट के सामान का कारोबार करने वाले वरुण अग्रवाल बताते हैं कि लोग अपने पसंदीदा सामानों की खरीदारी कर रहे हैं। नए साल के लिए होने वाली खरीदारी से अच्छे कारोबार की उम्मीद लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैकिंग वाले गिफ्ट की डिमांड ज्यादा
इस बार न्यू ईयर पर पैकिंग वाले गिफ्ट की डिमांड ज्यादा है। चॉकलेट पैक, परफ्यूम, ड्राई फ्रूट के अलावा कई चीजों की खासी मांग है। दुकानदार भी बजट के मुताबिक मेहमानों को देने के लिए तरह-तरह के हैंडमेड गिफ्ट बॉक्स भी तैयार कर रहे हैं।
श्याम बाबा व फोटो प्रिंट कप का क्रेज
नए साल की खुशी में जहां एक ओर लोग तरह-तरह के गिफ्ट की ओर भाग रहे हैं, तो हारे का सहारा कहे जाने वाले खाटू श्याम के प्रति भक्तों की आस्था देखते ही बन रही है। दुकानदार राजेश कुमार सैनी ने बताया कि लोग गिफ्ट देने के लिए इस बार श्याम बाबा की फोटो के साथ प्रिंट फोटो कप की मांग कर रहे हैं, जो 150 रुपये से लेकर 200 रुपये में मिल रहा है।

डिजाइन वाले केक की मांग
नव वर्ष का जश्न मनाने के लिए डिजाइन वाले केक की भी खूब मांग है। पाइनएप्पल, चॉकलेट, पिस्ताकेक से लेकर कई प्रकार के केक की मांग की है। बच्चे ज्यादातर मोटू पतलू, कार्टून बने केक को पसंद कर रहे है। लोगों ने केक के लिए दुकानदारों को ऑर्डर दे दिए हैं। शहर में ही करीब तीन से चार लाख रुपये का केक का कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed