फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   aadhee raat ko aspataal kee pharsh par hua prasav

आधी रात को अस्पताल की फर्श पर हुआ प्रसव

Fri, 24 Jan 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
aadhee raat ko aspataal kee pharsh par hua prasav
अस्पताल की फर्श पर लेटी प्रसूता और नवजात। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिला अस्पताल की महिला विंग में आधी रात को मानवता को शर्मसार कराने वाला मामला सामने आया है। प्रसव पीड़ा से परेशान पीड़िता को भर्ती करने की किसी ने सुध नहीं ली। अस्पताल में सो रहीं स्टाफ नर्साें को तलाशने के लिए परिजन इधर-उधर भटकते रहे। इस बीच गर्भवती गलियारे में सर्दी से ठिठुरती रही। महिला ने फर्श पर बच्चे को जन्म दे दिया। पीड़िता की चीखों से कई तीमारदार पहुंच गए। इतने पर भी स्वास्थ्य कर्मियों को भनक नहीं लगी।
विज्ञापन

शहर के बजरिया शेखाना मोहल्ला निवासी चांदबाबू की 30 वर्षीय पत्नी शाइन को बुधवार रात करीब 11 बजे प्रसव पीड़ा होने लगी। वह शाइना को रात करीब 12 बजे लेकर जिला अस्पताल की महिला विंग में पहुंचे। नर्स स्टाफ रूम अंदर से बंद कर सो रही थीं। इन्होंने दरवाजा नहीं खोला। परिवार के लोग शाइन को भर्ती कराने के लिए स्टाफ नर्स और चिकित्सकों को तलाशने लगे। इसी बीच प्रसव पीड़ा से परेशान शाइन ने अस्पताल की फर्श पर बच्चे को जन्म दे दिया। प्रसव के करीब आधा घंटे बाद वार्ड से बाहर निकलीं नर्सों ने भर्ती कर उपचार शुरू किया।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ.यूसी चतुर्वेदी ने बताया कि प्रसूता को जिला अस्पताल में लाने से पहले परिजन प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए थे। मामला नहीं सुधरने पर रेफर कर दिया गया। इससे बाद वह जिला अस्पताल की महिला विंग में लेकर पहुंचे। काफी समय हो जाने के कारण महिला विंग में पहुंचते ही प्रसव हो गया। स्टाफ ने तत्काल प्रसूता को भर्ती कर लिया। इसमें कहीं पर कोई लापरवाही नहीं बरती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीमारदारों ने दिखाई संवेदना
अस्पताल के गलियारे में फर्श पर बच्चे को जन्म देने के बाद तीमारदारों ने संवेदना दिखाई। महिलाओं ने शाल और चादर तान कर ओट करने का प्रयास किया। इसी बीच कुछ तीमारदारों ने दौड़ कर दरवाजा खटखटाया। इसके बाद स्टाफ नर्साें की नींद टूटी। वह प्रसूता को लेबर रूम ले र्गइं। घटना के दौरान अस्पताल में महिला डॉक्टर मौजूद नहीं थीं। नर्सों ने इलाज शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed