{"_id":"5d3755c38ebc3e6ca921757a","slug":"aadhaar-kaard-na-banane-par-up-daakaghar-mein-kee-todaphod-kannauj-news-knp503290884","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड न बनने पर उप डाकघर में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड न बनने पर उप डाकघर में की तोड़फोड़
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। आधार कार्ड न बनने से गुस्साए युवकों ने उप डाकघर में हंगामा करते हुए तोड़फोड़ कर दी। जानकारी पाकर पुलिस पहुंच गई। तब तक आरोपी भाग चुके थे। देर शाम तक घटना की तहरीर नहीं दी गई थी।
नगर के उप डाकघर में आधार कार्ड बन रहे हैं। नया आधार कार्ड बनवाने व संशोधन के लिए सुबह से लोगों की भीड़ लग जाती है। मंगलवार सुबह भी उप डाकघर में आधार कार्ड बनवाने के लिए भीड़ लग गई। काम शुरू न होने पर युवक प्रदर्शन करते हुए तोड़फोड़ करने लगे। इससे डाकघर कर्मी सहम गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भीड़ लगाए लोगों व डाकघर कर्मियों से पूछताछ की। पुलिस के आने से पहले ही हंगामा कर रहे युवक भाग गए।
सहायक पोस्ट मास्टर हंसराज प्रजापति ने बताया कि उप डाकघर में दोपहर दो बजे से आधार कार्ड बनाने का कार्य शुरू होता है। युवकों को कई बार समझाया गया लेकिन वह नहीं माने। हंगामा करते रहे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।