{"_id":"69371fa26e2c6f234b08bb46","slug":"a-youth-was-made-to-inhale-intoxicants-and-robbed-of-his-mobile-phone-and-rs-30000-kannauj-news-c-214-1-knj1006-141340-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: नशीला पदार्थ सुंघाकर युवक से मोबाइल व 30 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: नशीला पदार्थ सुंघाकर युवक से मोबाइल व 30 हजार लूटे
विज्ञापन
छिबरामऊ। रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गुजरात के सूरत से आ रहे युवक को आगरा में ऑटो में जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। आसपास के दुकानदारों की सूचना पर पहुुंचे परिजन उसे नगर के दिलू नगला स्थित सौ शैय्या अस्पताल लेकर आए। यहां इलाज के दौरान उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
मैनपुरी जनपद के थाना किशनी के ग्राम इंदरपुर कैथोली निवासी सौरभ (22) पुत्र राजकुमार सूरत में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। वह 11 दिसंबर को मौसी की शादी में शामिल होने के लिए फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद के ग्राम जैतपुर के लिए निकला था। परिजनों ने बताया कि वह रोडवेज बस से सोमवार की सुबह मथुरा पहुंचा। यहां से ऑटो पकड़ कर घर के लिए निकला था।
रास्ते में जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। आगरा में ऑटो चालक भगवान टॉकीज के पास छोड़कर चला गया। परिजनों की माने तो जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने युवक के पास से 30 हजार रुपये की नगदी व मोबाइल लूट लिया। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।