फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A young man was attacked due to a rivalry, his condition was critical.

Kannauj News: रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Wed, 01 Apr 2026 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
A young man was attacked due to a rivalry, his condition was critical.
सौरिख। थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते एक युवक पर घात लगाकर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक इलाज के बाद बुधवार को तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

किदवई नगर निवासी नजरुल हसन उर्फ नाजू (35) पुत्र खलील अहमद रात 8:30 बजे घर से बाजार सामान लेने गए थे। बताया जा रहा है कि बाजार से लौटते समय कब्रिस्तान के रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। आरोप है कि मोहल्ला किदवई नगर निवासी वाहिद अली, बशारत अली, आसिफ अली, आकिल अली (पुत्रगण शौकत अली) तथा कन्नौज के अहमदपुर रौनी निवासी आमिर अली (पुत्र मैनुद्दीन) ने एकत्र होकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से नाजू पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। हमले में नाजू गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन

घटना के दौरान चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। मोहल्ले के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। बताया गया कि एक सप्ताह पहले नाजू के बड़े भाई बदरुल हसन के साथ भी जमीन के विवाद को लेकर आरोपियों द्वारा मारपीट की गई थी। इसकी शिकायत भी पुलिस से की गई थी। नाजु के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया है प्रार्थना पत्र मिला है मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed