फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A young man from Shuklanpurwa died in Karnataka due to a cylinder explosion.

Kannauj News: शुक्लनपुरवा के युवक की कर्नाटक में सिलिंडर फटने से मौत

Fri, 26 Dec 2025 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
A young man from Shuklanpurwa died in Karnataka due to a cylinder explosion.
ठठिया। कर्नाटक के मैसूर में एक हादसे में युवक की मौत हो गई। चर्च के पास गुब्बारे भरने के दौरान गैस सिलिंडर फटने से यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी कर्नाटक पुलिस ने ठठिया पुलिस को दी जिसके बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। परिजन शव को लेने के लिए शुक्रवार को मैसूर के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


ठठिया थाना क्षेत्र के शुक्लनपुर्वा गांव निवासी सलीम (40) परिवार को छोड़कर कर्नाटक के मैसूर गया था। वह वहां गुब्बारे बेचकर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। गुरुवार रात क्रिसमस के दिन आठ बजे के आसपास वह मैसूर पैलेस के प्रवेश द्वार के पास स्थित एक चर्च के नजदीक गुब्बारे भर रहा था। तभी गैस से भरा सिलिंडर अचानक फट गया जिससे सलीम गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सलीम की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, घर में चीख पुकार मच गई। पत्नी महरोज, 17 वर्षीय बेटी निशा, 12 वर्षीय पुत्र साहिल, नौ वर्षीय छोटी बेटी मानवी और वृद्ध मां इदरीशन का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष देवेश पाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी हुई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। सूचना के आधार पर परिजन शव लेने के लिए कर्नाटक निकल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed