फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A young man committed suicide due to a love affair, his girlfriend drank the dye.

Kannauj News: प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने की आत्महत्या, प्रेमिका ने पी डाई

Fri, 06 Mar 2026 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide due to a love affair, his girlfriend drank the dye.
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेम संबंधों पर परिजनों की पाबंदियां बढ़ने से एक युवक ने शुक्रवार को फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं प्रेमिका ने भी डाई पीकर जान देने का प्रयास किया। प्रेमिका को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी राजाबाबू (18) का सुबह आम के बाग में पेड़ से युवक का शव लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल था। राजाबाबू तीन भाई व पांच बहन में तीसरे नंबर का था। परिजनों ने बताया कि राजाबाबू के बड़े भाई दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं और वह पिता का खेती-बाड़ी में हाथ बंटाता था। ग्रामीणों के अनुसार, उसका गांव की एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिजनों को जानकारी होने पर दोनों पर कई पाबंदियां लगा दी गईं। उनके मोबाइल भी छीन लिए गए जिससे उनकी बातचीत बंद हो गई। ऐसे में दोनों ने साथ मरने की कसम खाई थी। रात में राजाबाबू ने बाग में जाकर फंदा लगा लिया। राजाबाबू के फंदा लगाने के बाद प्रेमिका ने भी घर में डाई पी ली। इससे उसकी हालत बिगड़ गई और परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवती की हालत भी गंभीर है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed