फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A woman was duped in the name of installing a solar power plant.

Kannauj News: सोलर चक्की लगवाने के नाम पर महिला से ठगी

Thu, 20 Nov 2025 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
A woman was duped in the name of installing a solar power plant.
विशुनगढ़। प्रधानमंत्री सोलर योजना के तहत चक्की स्थापित कराने के लिए महिला ने गुरुवार को लाखों की ठगी का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस पर भी लीपापोती का आरोप है।
विज्ञापन

कस्बे निवासी राजिया बेगम ने बताया कि ग्रामीण बैंक से प्रधानमंत्री योजना से सोलर चक्की लगाने के लिए ऋण लिया था। छिबरामऊ आवास विकास कॉलोनी व नगला शीशम निवासी से 4.9 लाख रुपये में प्लेट समेत सोलर चक्की लगाना तय हुआ था। इसमें फाइल बनवाने व ऋण पास करवाने के नाम पर 50 हजार एडवांस लिए थे। आरोप है कि इन लोगों ने 5.30 लाख लोन का स्टेटमेंट पास कर अपने खाते में सारा पैसा ट्रांसफर करवा लिया।
विज्ञापन

16 नवंबर को छिबरामऊ स्थित इनकी फर्म पर पहुंचकर खाते में तय धनराशि से अधिक आए 1.15 हजार रुपये मांगे। साथ ही चक्की लगाने को कहा। इस पर इन लोगों ने गालीगलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए रुपये वापस देने और चक्की लगाने से इन्कार कर दिया। महिला का आरोप है कि स्थानीय पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। थानाध्यक्ष भागमल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed