फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A woman committed suicide because she insisted on going to Delhi with her husband

Kannauj News: पति के साथ दिल्ली जाने की जिद पर महिला ने जान दी

Sun, 24 Aug 2025 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
A woman committed suicide because she insisted on going to Delhi with her husband
जलालाबाद (कन्नौज)। पति के साथ दिल्ली जाने की जिद पर अड़ी पत्नी ने शुक्रवार को फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने पर परिजन गुरसहायगंज निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई।
विज्ञापन


गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव तरपुरवा निवासी आशीष कुमार राठौर की पत्नी शिवानी (32) पति के साथ दिल्ली जाने की जिद कर रही थी। तब आशीष ने कहा कि दिवाली पर घर आएंगे, फिर साथ चलना। इसी बात पर नाराज होकर शिवानी पुत्री को लेकर कमरे में चली गई। इसके बाद उसने 18 माह की पुत्री को सुलाकर रात नौ बजे कमरे में पंखे में साड़ी से फंदा लगा लिया। थोड़ी देर बाद पति कमरे में सोने के लिए गया, तो उसने देखा कि कमरा अंदर से बंद था। पति ने खिड़की से झांक देखा तो वह चीखने चिल्लाने लगा और परिजनों के साथ मिलकर दरवाजे को तोड़कर शिवानी को फंदे से नीचे उतारा।
विज्ञापन

परिजन गुरसहायगंज के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना से पहले शिवानी ने मायके फोन कर सूचना दी। वह पति के साथ दिल्ली जाकर नौकरी करना चाहती थी। रात एक बजे मायके से आए लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के पति आशीष को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई। शिवानी की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी। महिला का मायका कुसुमखोर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत बरौली गांव में है। पिता हरीराम ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। सीओ सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed