{"_id":"6839f9f7f5d6d06e720db187","slug":"a-truck-ran-over-a-woman-from-farrukhabad-on-the-highway-causing-her-death-kannauj-news-c-12-knp1038-1131515-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: हाईवे पर ट्रक ने फर्रुखाबाद की महिला को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: हाईवे पर ट्रक ने फर्रुखाबाद की महिला को रौंदा, मौत
विज्ञापन
कन्नौज। हाईवे पर शुक्रवार को ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी महिला को रौंद दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला पति के साथ रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आई थी। हादसे के बाद परिजनों में चीखपुकार मच गई।
फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज के गांव पतौंजा निवासी मोहम्मद तारिक मुंबई में काम करता है। वह गुरुवार को मुंबई से घर आया था। मोहम्मद तारिक पत्नी मैनाज बेगम (35) के साथ सदर कोतवाली के रौनी में रिश्तेदार मोहम्मद अरशद के इंतकाल की सूचना पर घर से निकले। अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर रौनी गांव के पहले दंपती सवारी से उतर गए। मैनाज को हाईवे के किनारे खड़ा करके मोहम्मद तारिक गांव का रास्ता पूछने के लिए आगे चले गए। तभी कानपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने किनारे खड़ी मैनाज बेगम को रौंद दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल में पहुंचाया। मैनाज के पांच बच्चे वारिस, अंजाना, अलीशेर, गुलफिसा, शाना है। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।