फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A tribute to Priyabhash, we salute you with tearful eyes.

Kannauj News: श्रद्धांजलि प्रियभाष को, सर्द आंखों से नमन तुमको

Wed, 17 Dec 2025 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
A tribute to Priyabhash, we salute you with tearful eyes.
छिबरामऊ। बाल कवि की प्रभाष मिश्रा की पहली पुण्यतिथि पर मोहल्ला इंदिरा नगर स्थित आरबी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को काव्य गोष्ठी हुई। इसमें कवयित्री दीपमाला शाक्य उर्फ दीप ने प्रियभाष प्रिय रहे धरा पर, अमर सदा ही नाम रहे, गीतों में महके फूलों से, कविताओं में गान रहे, प्रस्तुत कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा मदन वर्मा फलक ने श्रद्धांजलि प्रियभाष को, सर्द आंखों से नमन तुमको सुनाया।
विज्ञापन



समर्थ चैरिटेबिल ट्रस्ट की ओर से आयोजित काव्य गोष्ठी का नेहरू महाविद्यालय प्रबंध समिति की सचिव इंद्रा दुबे व वरिष्ठ कवि कौशल किशोर चतुर्वेदी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। कवियत्री साधना यादव ने गांधी के बंदर तीन, जो देते हैं, सीखें तीन बच्चों को लोटपोट कर दिया। डाॅ. श्याम दुबे ने सूरज को उगने से रोके, आओ हम सब मिलकर भौंके, हरिगोविंद शाक्य उर्फ हरि ने चुटकी भर सिंदूर मांग में, एक बार फिर भर जाओ सुनाई। हरीप्रकाश मिश्र ने आभास पास जिनका करते, प्रियभाष प्रभाष कहाते थे, वरिष्ठ कवि ओमप्रकाश शुक्ला अज्ञात ने ऊंच नीच का भेद तजि, सुख दुख दिखे समान, मानवता का तुम जिए बनकर एक प्रमान, दिव्यांशी पांडेय ने पिता एक उम्मीद है, पिता एक आस है प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

इससे पहले ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कवियों का माल्यार्पण व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सत्यबहादुर चतुर्वेदी, प्रताप चंद्र मिश्र, राहुल मिश्रा, आरिफ खान, राजीव शुक्ला, अमित त्रिपाठी, शिवम मिश्रा, प्रियंका मिश्रा आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed