{"_id":"68c5b84c537f930d160ccdb7","slug":"a-teenage-girl-who-had-left-home-11-months-ago-was-found-along-with-her-lover-and-her-newborn-baby-kannauj-news-c-214-1-knj1005-137266-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 11 महीना पहले घर से गई किशोरी प्रेमी व नवजात समेत मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 11 महीना पहले घर से गई किशोरी प्रेमी व नवजात समेत मिली
विज्ञापन
छिबरामऊ। 11 महीने पहले घर से नकदी व जेवर लेकर प्रेमी के साथ गई किशोरी को पुलिस ने शनिवार को पकड़ लिया। नवजात व प्रेमी के साथ किशोरी के कोतवाली पहुंचते ही परिजनों की भीड़ कोतवाली पहुंच गई। किशोरी से पूछताछ के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 12 अक्तूबर 2024 को पारिवारिक झगड़े के कारण घर पर कोई नहीं था। तभी पड़ोसी गांव का विवेक, मां रेनू, सोनू व दो अज्ञात साथियों के साथ उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया था। बेटी घर में रखे जेवर व एक लाख रुपये भी साथ ले गई थी।
कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि दर्ज रिपोर्ट के आधार पर प्रेमी युगल की तलाश की जा रही थी। किशोरी व उसके प्रेमी को ताजपुर रोड पर होने के सुराग मिले थे। उसी आधार पर दबिश देकर उसे हिरासत में लेकर कोतवाली लाया गया है। किशोरी के एक नवजात शिशु भी है। मेडिकल परीक्षण और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।