फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A procession was taken out without permission, slogans of 'head separated from body' were raised.Search for th

Kannauj News: बिना अनुमति निकाला जुलूस, लगाए सिर तन से जुदा...के नारे

Sun, 21 Sep 2025 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
A procession was taken out without permission, slogans of 'head separated from body' were raised.Search for th
कन्नौज। जुमे की नमाज के बाद समुदाय विशेष के युवकों ने शहर के माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया। कई युवकों ने प्रशासन की बिना अनुमति के जुलूस निकाला, जिसमें सिर तन से जुदा...वाले भड़काऊ नारे भी लगाए गए। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, तब जाकर पुलिस प्रशासन की नींद खुली। आनन-फानन में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दो लोगाें को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन



शहर की एक मस्जिद में नमाज के बाद कुछ मुस्लिम युवकों ने जुलूस निकाला। जुलूस में युवक भड़काऊ और आपत्तिजनक नारे लगा रहे थे, जिसका एक वीडियो सामने आया है। हालांकि वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। बताया गया कि जुलूस के लिए कोई अनुमति भी नहीं ली गई थी। सदर कोतवाली क्षेत्र के पाटा नाला स्थित सफदरगंज मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद कुछ युवकों की टोली हाथ में आई लव मोहम्मद का बैनर लेकर सड़क पर निकल पड़े। जुलूस के दौरान शामिल मुस्लिम युवक सिर तन से जुदा... के नारे लगाते रहे। इसका वीडियो किसी राहगीर ने बना लिया, जो वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद से हिंदूवादी संगठनों ने नाराजगी जाहिर की है। हालांकि पुलिस ने इस मामले को दबाने का प्रयास किया, लेकिन जब सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लोगों ने नाराजगी जताना शुरू कर दिया। जुलूस की संभावना एलआईयू ने जताई थी, इसके बावजूद पुलिस सतर्क नहीं हुई और शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले युवक अपने मकसद में सफल हो गए। यह जुलूस सफदरगंज मोहल्ले में पाटा नाले के नजदीक वाली मस्जिद से निकाला गया, जोकि छोटा चौराहा, लाखन तिराहा, रामनारायण चौराहा और सब्जी मंडी होते हुए वापस मस्जिद पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में निषेधाज्ञा लागू की गई है। जुलूस में अधिकतर नाबालिग शामिल थे। वयस्कों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। शेष की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन


--वर्जन---



माहौल बिगाड़ने वाले जाएंगे जेल : एसपी

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि शहर का माहौल बिगड़ने का प्रयास करने वाले अराजक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जुलूस निकालकर भड़काऊ नारे लगाने वाले लोगों को वायरल वीडियो के आधार पर चिन्हित किया जा रहा है। जुलूस में शामिल तीन लोगों की पहचान की जा चुकी है। पुलिस ने तीन नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। बिना अनुमति जुलूस निकालने एवं शांति भंग करने के आरोप में दो लोगों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed