फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A pick-up truck loaded with mangoes collided, a labourer died and five were injured

Kannauj News: आम से भरी पिकअप ट्रक में घुसी, मजदूर की मौत, पांच घायल

Wed, 25 Jun 2025 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
A pick-up truck loaded with mangoes collided, a labourer died and five were injured
तालग्राम (कन्नौज)। लखनऊ के मलिहाबाद से आम लेकर इटावा जा रही पिकअप मंगलवार को तालग्राम थाना क्षेत्र के मुंडाला गांव के पास ट्रक में घुस गई। हादसे के बाद पिकअप पलट गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि आम व्यापारी समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जनपद मैनपुरी के उदयपुर निवासी चालक योगेश (28) लखनऊ के मलिहाबाद से पिकअप में आम लेकर इटावा जा रहे थे। साथ में इटावा के वैदपुरा शिवपुर निवासी हेल्पर देवेंद्र (30), लखनऊ के थाना माल के दशदेवी देवरी डंडा निवासी आम व्यापारी रवि (28), रामकिशन (25), राजेश (23) और थाना माल के नवीन पनाह निवासी महादेव (45) भी थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के मुंडाला गांव के पास भोर में तीन बजे आगे जा रहे ट्रक में पिकअप घुस गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद अनियंत्रित पिकअप मध्य डिवाइडर की नाली से टकराती हुई ओवरटेक लेन में पलट गई। आम रोड पर बिखर गए। पिकअप सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, एटलस गश्ती दल पीआरवी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल राजेश, रामकिशन, महादेव को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां महादेव की मौत हो गई जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त पिकअप को सीधा कराकर हाइड्रा एवं रिकवरी क्रेन की मदद से टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया। आम को दूसरी पिकअप से भेजा गया। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कराई की जाएगी।

45 मिनट तक नहीं मिला इलाज, घायल ने तोड़ा दम
आम व्यापारी रवि, राजेश, रामकिशन ने बताया कि हादसे के बाद महादेव को यूपीडा की एंबुलेंस मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। वहां इमरजेंसी में ड्यूटी पर डाॅक्टर और कर्मचारी नहीं मिले। इस कारण 45 मिनट तक घायल तड़पता रहा। इंतजार करने के बाद डॉक्टर के न आने पर उसकी मौत हो गई। आम व्यापारी और साथियों ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। एंबुलेंस के ईएमटी ने बताया समय से इलाज मिलता तो जान बच सकती थी। मेडिकल कॉलेज सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह का कहना है कि यह संभव नहीं कि कोई स्वास्थ्य कर्मी न मिला हो। फिर भी जांच कराकर लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

मजदूरी कर करता था गुजर बसर

भाई रामविलास ने बताया कि बड़े भाई महादेव मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। बेटी की शादी के लिए दिन रात मेहनत करते थे। मलिहाबाद से आम लाद कर इटावा उतारने जा रहे थे। परिवार में पत्नी गुड्डी देवी और एक बेटी रेशमा (19) और एक पुत्र योगेश (17) है। पिता मैकूलाल और मां सोनी देवी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed