{"_id":"68c1cb61ca9a5675140d94eb","slug":"a-noise-was-made-on-hearing-the-sound-of-a-thief-the-crowd-beat-three-kannauj-news-c-214-1-knj1005-137091-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: चोर की आहट पर मचाया शोर, भीड़ ने तीन को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: चोर की आहट पर मचाया शोर, भीड़ ने तीन को पीटा
विज्ञापन
तालग्राम। घर में घुसे चोर की आहट पर महिला ने शोर मचा दिया, जिससे ग्रामीण एकत्र हो गए। भीड़ को देखकर चोर घर के पास खंडहर में घुस गया पर ग्रामीणों ने उसे घेर लिया। वहीं, चोर ने भाई और मामा को फोन से जानकारी दी। भाई और मामा भी मौके पर पहुंच गए। भीड़ ने तीनों को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने बुधवार को घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। एक घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
तालग्राम क्षेत्र के ताहपुर निवासी एक महिला ने बताया कि वह घर पर अकेली थी। गांव भवानीसराय का रहने वाला युवक मंगलवार देर रात चोरी के इरादे से घर में घुस आया। युवक को घर में देख कर वह डर गई और शोर मचा तो युवक फायर कर भाग गया। वहीं, शोरगुल सुन गांव के लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि महिला के घर के पास एक खंडहर में चोर घुस गया। हमलोगों ने उसे घेर लिया गया। उसको छुड़वाने के लिए बड़ा भाई और मामा बाइक से आ गए। उन दोनों ने ग्रामीणों को धमकाते हुए युवक को छोड़ने को कहते हुए तमंचे से फायर कर दिया। तब युवकों को चोर समझ कर भीड़ ने पीट दिया। साथ में बाइकों को भी भीड़ ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद भीड़ ने पुलिस को तीनों घायलों को सौंप दिया है। पुलिस को बाइकों भी थाने ले गई। घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया है। वहां एक घायल की हालत गंभीर होने पर डाॅक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया ने बताया कि ताहपुर निवासी महिला ने भवानीसराय निवासी तीन लोगों के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।