{"_id":"614632348ebc3e5009003a44","slug":"a-new-twist-came-in-the-mahant-case-the-son-gave-an-application-for-death-due-to-snake-bite-kannauj-news-knp6530042153","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंत मामले में आया नया मोड़, बेटे ने सर्प दंश से मौत होने का प्रार्थनापत्र दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंत मामले में आया नया मोड़, बेटे ने सर्प दंश से मौत होने का प्रार्थनापत्र दिया
विज्ञापन
रोते-बिलखते महंत के परिजन। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। महंत की मौत का मामला शाम को नए मोड़ पर पहुंच गया। एसडीएम और सीओ से बातचीत के बाद बेटे ने पिता की मौत सर्प दंश से होने का प्रार्थनापत्र थाने में दिया है।
माधौनगर में आनंदी देवी मंदिर के महंत राकेश कुमार सैनी की रात में मौत हो गई थी। परिवार ने दोपहर में यह कहते हुए हंगामा किया कि विशुनगढ़ के थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश की फटकार के चलते रात में हार्टअटैक से मौत हुई है। ग्रामीणों ने मंदिर के बाहर विशुनगढ़ थानाध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया। मामला तूल पकड़ता देख एसडीएम देवेश कुमार गुप्त व सीओ शिव कुमार थापा मौके पर पहुंचे। घंटों समझाने का दौर चला। इधर शाम को बेटे जितेंद्र कुमार ने थाने में प्रार्थनापत्र दिया कि पिता पशुओं से फसल की रखवाली करने खेत में गए थे। सर्प दंश से मौत हो गई।
सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि सुबह परिवार वालों से कह दिया गया था कि आप लोग जो तहरीर देंगे, उस पर कार्रवाई की जाएगी। परिवार वालों ने सर्प दंश की तहरीर दी है। इसकी जानकारी नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।