फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A mound of soil fell on a farmer who was closing the pit and he died

Kannauj News: खंती बंद कर रहे किसान पर ढहा मिट्टी का टीला, मौत

Mon, 30 Jun 2025 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
A mound of soil fell on a farmer who was closing the pit and he died
सकरावा। बारिश से अरिंद नदी के पानी का कटान खेत में हो गया। रविवार सुबह खंती बंद करते समय किसान पर मिट्टी का टीला ढह गया और वह नीचे दब गया। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से किसान को मिट्टी से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। वहां पर डॉक्टर ने किसान को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सकरावा के मोहल्ला अफगानान निवासी रहीश हुसैन (50) खेती करते थे। परिजनों ने बताया कि रहीश के खेत अरिंद नदी के किनारे हैं। मूसलाधार बरसात के चलते उनके खेत में नदी के पानी का कटान हो गया। सुबह आठ बजे जानकारी होने पर खंती बंद करने लिए रहीश खेत पर पहुंचे। खंती बंद करते समय मिट्टी का टीला ढहने से वह नीचे दब गए। बेटा सूफियान खेत पर खाना लेकर पहुंचा तो जानकारी हुई।
विज्ञापन

इसके बाद उसने परिजनों को जानकारी दी और मिट्टी हटानी शुरू की। गांव के लोगों के साथ पहुंचे परिजन मिट्टी के नीचे दबे रहीश को बाहर निकालकर अस्पताल ले गए। यहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रहीश के परिवार में पत्नी फिरोजा बेगम, बेटे मुजीत, हसीब, सूफियान, अयान व बेटी नूर, सफा, फरीर, इरम हैं। थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं, परिजनों ने किसान की मौत की सूचना प्रशासन को भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed