फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   a lot of affection with kannuj

‘कन्नौज से विशेष लगाव होगा भरपूर विकास’

Wed, 31 Dec 2014 12:24 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज Updated Wed, 31 Dec 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
a lot of affection with kannuj
सैफई से लखनऊ जाते समय सकरावा चौराहा पर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का लोगों ने स्वागत किया। सड़क किनारे उनका इंतजार कर रहे समर्थकों को देखकर उन्होंने गाड़ी रुकवा दी और सभी की समस्याएं सुनीं। सपा मुखिया ने कहा उन्हें कन्नौज से विशेष लगाव है, इसलिए भरपूर विकास कराया जाएगा।
विज्ञापन


सकरावा चौराहा पर लोगों को सड़क किनारे खड़ा देखा सपा मुखिया ने गाड़ी रुकवा दी। भीड़ में खड़े अपने पुराने साथी प्रभाकर सिंह चौहान को देखकर उन्होंने उनके हालचाल पूछे। इस मौके पर आलोक यादव, कर्मवीर यादव, राजपाल यादव, इंद्रपाल सिंह यादव, अवधेश यादव आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं कन्नौज में भी सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव का विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान तिर्वा सहित विभिन्न स्थानों पर लोगों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी उन्हें सौंपा। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के सैफई महोत्सव से सड़क मार्ग से लखनऊ जाने की सूचना मिलते ही सपाई विभिन्न स्थानों पर एकत्र होने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिर्वा कसबे में मंगलवार की शाम 4:30 बजे सपा मुखिया की फ्लीट स्व. मुन्ना बाथम के प्रतिष्ठान के सामने रुकी। यहां मौजूद सपाइयों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कन्नौज से अपने भावनात्मक लगाव की चर्चा करते हुए कहा कि कन्नौज के लोगों का प्रेम वह कभी नहीं भुला पाएंगे।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रदेश के विकास कार्यों में काफी व्यस्त हैं। इस वजह से वह सभी से मिल नहीं पाते। कन्नौज के कुछ लोग इस वजह से नाराज भी हैं। सपा मुखिया ने कहा कि कन्नौज के लोग और क्या विकास चाहते हैं, इसके लिए वे अपना सुझाव उन्हें लखनऊ आकर दे सकते हैं।

विकास संबंधी सारी मांगें स्वीकार होंगी। इसके अलावा भी कन्नौज के लोगों का दुखदर्द सुनने के लिए वह लखनऊ व सैफई में मौजूद रहते हैं।  इस दौरान दिनेश बाथम, मुकेश बाथम, इंद्रेश यादव, राधाकृष्ण सविता, अजय वर्मा, कंचन कनौजिया, अंशुल गुप्ता, राजीव चौहान, ओमप्रकाश यादव, सागर सिंह यादव, सरदार शक्ति सिंह आदि मौजूद रहे। कन्नौज के पाल चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।


गुरसहायगंज को तहसील बनाने की मांग उठी
पाल चौराहे पर सपाइयों ने सपा मुखिया मुलायम सिंह  यादव से गुरसहायगंज कसबे को तहसील बनाने की मांग उठी। वहीं कानपुर नगर जिले के बिल्हौर कसबे को कन्नौज में शामिल कराने का मुद्दा भी उठाया। इस पर सपा मुखिया ने कहा कि वे इस संबंध में क्षेत्रीय विधायकों व अन्य जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव बनवाकर भिजवाएं। शासन स्तर पर वह खुद दखल देकर उचित निर्णय लेंगे। इसके अलावा जल्द ही कन्नौज में एक जनसभा भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed