{"_id":"6a8dd981d94af34e980ff297","slug":"a-large-two-lane-bridge-will-be-built-over-the-kali-river-kannauj-news-c-214-1-knj1007-154981-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: काली नदी पर बनेगा दो लेन का बड़ा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: काली नदी पर बनेगा दो लेन का बड़ा पुल
विज्ञापन
कन्नौज। क्षेत्र में आवागमन को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने काली नदी पर दो लेन दीर्घ सेतु (बड़ा पुल) एवं पहुंच मार्ग निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का मार्ग मंगलवार को प्रशस्त हो गया है। इससे प्रभावित 13 भू-स्वामियों को कुल 19.41 लाख का प्रतिकर (मुआवजा) दिया जाएगा।
तहसील छिबरामऊ के अंतर्गत राजस्व ग्राम दीनपुर के ग्राम फरीदपुर में यह परियोजना प्रस्तावित है। पुल और एप्रोच रोड के निर्माण के लिए कुल 0.3235 हेक्टेयर भूमि आपसी सहमति के आधार पर क्रय की जा रही है। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देशों के अनुसार, निर्धारित सर्किल रेट के चार गुने (₹60 लाख प्रति हेक्टेयर) की दर से मुआवजा तय किया गया है। इ
सके तहत सभी 13 भू-स्वामियों को 19,41,000 रुपये की धनराशि का भुगतान पारदर्शी और नियमानुसार प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। इस पुल के निर्माण से न सिर्फ छिबरामऊ और आसपास के ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि हादसों में कमी आएगी और क्षेत्रीय व्यापार को भी गति मिलेगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनहित और क्षेत्रीय विकास को प्राथमिकता देते हुए परियोजना का काम तेजी से पूरा कराया जाएगा।