{"_id":"6851af40a161290ffb0816df","slug":"a-landless-widow-earns-60-thousand-and-a-policemans-wife-earns-48-thousand-kannauj-news-c-214-1-knj1005-132452-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: भूमिहीन विधवा की 60 और पुलिसकर्मी की पत्नी की आय 48 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: भूमिहीन विधवा की 60 और पुलिसकर्मी की पत्नी की आय 48 हजार
विज्ञापन
विशुनगढ़ (कन्नौज)। आय प्रमाण पत्र के नाम पर लेखपाल जमकर खेल कर रहे हैं। बिना जांच के प्रमाणपत्रों पर फर्जी जांच रिपोर्ट लगाकर प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं। लेखपाल ने भूमिहीन विधवा महिला को 60 हजार और पुलिसकर्मी की पत्नी को 48 हजार वार्षिक आय का प्रमाण पत्र जारी किया।
तहसील छिबरामऊ के विशुनगढ़ निवासी लीलावती ने बताया कि उसके पति का कई साल निधन हो चुका है। मजदूरी कर वह अपने परिवार का भरण पोषण कर रही है। बेटी की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के अनुदान के लिए आवेदन करना है। इसके लिए आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल ने 60 हजार रुपये वार्षिक आय की रिपोर्ट लगाकर प्रमाण पत्र जारी कर दिया। वहीं, कस्बे के ही पुलिसकर्मी की पत्नी को 48 हजार रुपये की रिपोर्ट लगाकर प्रमाण जारी किया है।
तहसीलदार अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है। दोनों आय प्रमाण पत्र निरस्तीकरण की रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। उनका दूसरा आय प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। लेखपाल की भूमिका की जांच कराई जा रही है, इसके बाद कार्रवाई होगी।