फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A gym trainer upset by domestic discord dies after consuming poison

Kannauj News: घरेलू कलह से परेशान जिम ट्रेनर की जहर खाने से मौत

Tue, 09 Sep 2025 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
A gym trainer upset by domestic discord dies after consuming poison
छिबरामऊ। घरेलू कलह से परेशान होकर जिम ट्रेनर ने सोमवार को घर में रखा जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे फर्रुखाबाद ले जा रहे थे पर रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन



नगर के मोहल्ला रामपुर बैजू निवासी अंकित सिंह राठौर (32) जिम ट्रेनर के साथ-साथ फोटोग्राफर का काम करता था। घरेलू कलह को लेकर सुबह उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी होने पर कोहराम मच गया। चीखपुकार सुनकर पड़ोसी युवक को निजी नर्सिंग होम ले गए पर वहां युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने हाथ खड़े कर दिए। तब युवक को अस्पताल ले जाया गया। वहां से डाॅक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इस बीच युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और उसे फर्रुखाबाद लेकर रवाना हो गए पर रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक का शव घर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि अंकित की शादी औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र के ग्राम भरौली निवासी ज्योति उर्फ अनुराधा के साथ नौ साल पहले हुई थी। उसका एक पुत्र युग (5) है। छोटा भाई रिंकू दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। परिजन उसके लौटने का इंतजार कर रहे थे। वहीं, आत्महत्या के कारण बताने की बजाय परिजन चुप्पी साधे रहे। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि अस्पताल प्रशासन से आत्महत्या की सूचना भेजी गई थी, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए पत्नी ने पुलिस से की थी शिकायत

अंकित की पत्नी ने रविवार की शाम पिता के साथ थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की थी। पत्नी ने अंकित पर आरोप लगाते हुए बताया था कि उसकी शादी नौ साल पहले हुई थी, उसके पांच साल का बेटा है। अंकित उसके साथ अक्सर गालीगलौज व मारपीट करता है। अंकित दूसरी शादी करना चाहता था। विरोध करने पर अंकित ने उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की। साथ ही सारे जेवर छीन कर उसे घर से निकाल दिया था। कोतवाल ने बताया कि शिकायत पर सोमवार की सुबह दोनों पक्षों को बुलाया गया था। महिला पिता के साथ मायके चली गई थी और अंकित घर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed