फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A grant of Rs 1 lakh will be given on Kailash Mansarovar Yatra

Kannauj News: कैलाश मानसरोवर यात्रा पर मिलेगा एक लाख का अनुदान

Tue, 17 Jun 2025 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
A grant of Rs 1 lakh will be given on Kailash Mansarovar Yatra
गुगरापुर (कन्नौज) । उत्तर प्रदेश सरकार ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए अनुदान की घोषणा की है। भगवान शंकर के साक्षात वास कैलाश पर्वत, मानसरोवर झील और गौरी कुंड के पवित्र दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सरकार ने अनुदान देकर यह यात्रा सुगम कर दी है। इस पवित्र यात्रा में जाने वाले श्रद्धालु एक लाख रुपये का अनुदान ले सकेंगे। इसके लिए आवेदक को धर्मार्थ कार्य विभाग की वेबसाइट पर जाकर 90 दिन के भीतर आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


शासन द्वारा मानसरोवर यात्रियों के अनुदान से संबंधित आदेश जिलाधिकारी को इस आशय के साथ भेजा गया है कि यात्रा का प्रचार-प्रसार कराया जा सके। यात्रा के लिए जो लोग जाएंगे उन्हें एक लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। यही नहीं इस अनुदान का लाभ व्यक्तिगत स्रोतों, प्राइवेट ट्रेवल एजेंसियों के माध्यम से यात्रा पूर्ण करने वाले यात्रियों को भी मिल सकेगा। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि लोग वेबसाइट पर जाकर सभी तरह की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन




इनसेट
इस तरह करें आवेदन

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को धर्मार्थ कार्य विभाग की वेबसाइट http://www.updharmarthkarya.in/ पर जाकर 90 दिन के भीतर आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए फोटोग्राफ, आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट एवं वीजा, बैंक खाते का विवरण, यात्रा पूर्ण करने का प्रमाण पत्र एवं अन्य मांगे गए अभिलेख आनलाइन अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट
सरोवर यात्री को एक ही बार मिलेगा अनुदान

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए यात्रियों को दी जाने वाली अनुदान (सहायता) राशि जीवनकाल में एक बार ही लाभार्थी को दी जाएगी। अगर किसी यात्री की मृत्यु हो जाती है तो ऐसी दशा में पत्नी, पति या अन्य आश्रित के द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर विचार के बाद निर्णय लिया जाएगा।



इनसेट
आवेदन के लिए चाहिए यह आवश्यक दस्तावेज

- फोटोग्राफ
- आधार कार्ड

- पैन कार्ड

- निवास प्रमाण पत्र

- पासपोर्ट एवं वीजा

- बैंक खाते का विवरण

- यात्रा पूर्ण करने का प्रमाण पत्र


वर्जन

श्रद्धालु वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें और इस पवित्र यात्रा का लाभ उठाएं। अनुदान के लिए आवेदन पत्र के साथ अपलोड अभिलेखों का परीक्षण धर्मार्थ कार्य निदेशालय लखनऊ द्वारा किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए श्रद्धालु धर्मार्थ कार्य विभाग की वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed