फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A giant poisonous insect found in the colony

Kannauj News: काॅलोनी में मिली विशालकाय विषखापर

Mon, 30 Jun 2025 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
A giant poisonous insect found in the colony
छिबरामऊ (कन्नौज)। फर्रुखाबाद रोड स्थित इंदिरा आवास काॅलोनी के एक आवास में रविवार को विशालकाय विषखापर देख अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद भी वन विभाग की टीम के न पहुंचने पर लोगों ने लाठियाें से उसे काॅलोनी से बाहर निकाला। लोगों ने विषखापर को पकड़वाकर दूर छुड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन



इंदिरा आवास काॅलोनी के एस ब्लॉक निवासी सुनीता यादव ने आवास के पीछे विशाल विषखापर को देखा। वह बच्चों समेत घर से बाहर निकल आईं। काॅलोनी में विषखापर मिलने से अफरातफरी मच गई। लोग अपने बच्चों को लेकर बाहर निकल आए। इसकी जानकारी वन विभाग के अफसरों को दी गई। काफी देर इंतजार के बाद भी जब कोई नहीं पहुंचा तब काॅलोनी की महिलाओं ने हिम्मत दिखाते हुए लाठियां पटक कर उसे सुनीता यादव के आवास से बाहर निकाला।
विज्ञापन

बाद में विषखापर काॅलोनी की बाउंड्रीवाॅल पर चढ़कर दूसरी ओर निकल गई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। काॅलोनी में बच्चों की मौजूदगी के कारण लोगों ने आसपास ही घूम रही विषखांपर को पकड़कर दूर छुड़वाने की मांग की है। जीव विज्ञानी कमलेश दुबे ने बताया कि यह जीव संभवता एक मॉनिटर छिपकली है। यह भारतीय उपमहाद्वीप में व्यापक रूप से पाया जाता है। ये छिपकलियों की एक प्रजाति है, जो अपने बड़े आकार और शिकारी स्वभाव के लिए जानी जाती है। नर आमतौर पर मादाओं से बड़े होते हैं और भारी गोह का वजन लगभग 7.2 किलोग्राम हो सकता है। यह विषहीन जीव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed