फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A fruit vendor's cart was hit by a car; his condition is serious.

Kannauj News: ठेली फल विक्रेता को कार ने टक्कर मारी, हालत गंभीर

Mon, 19 Jan 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
A fruit vendor's cart was hit by a car; his condition is serious.
सकरावा। ठेली फल विक्रेता को रविवार को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। कार की टक्कर से ठेली व फल नष्ट हो गए। दुकानदार के गंभीर चोट भी आई है। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग निकला। यह हादसा सड़क के किनारे बने भवन के सीसीटीवी में कैद हो गया।
विज्ञापन



सकरावा थाना क्षेत्र के मोहल्ला किला निवासी राकेश (35) दोपहर में ठेली से फल बेच रहा था। तभी पीछे से आई तेज रफ्तार में आ रही अनियंत्रित कार ने उसे टक्कर मार दी। कार की टक्कर से राकेश के गंभीर चोट आई। साथ ही ठेली व उस पर रखें फल सड़क पर गिरकर नष्ट हो गए। उधर हादसे के बाद चालक कार को लेकर सौरिख की तरफ भाग गया। घटना के दौरान सड़क के दूसरी तरफ एक बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी में पूरा मामला कैद हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन राकेश को सीएचसी सौरिख ले गए। यहां से डाक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। सकरावा थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टक्कर मारने वाली कार की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed