फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A farmer died from electrocution while connecting the starter to the tube well.

Kannauj News: नलकूप का स्टार्टर जोड़ते समय करंट से किसान की मौत

Fri, 16 Jan 2026 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
A farmer died from electrocution while connecting the starter to the tube well.
कन्नौज। निजी नलकूप के स्टार्टर का तार जोड़ते समय गुरुवार को करंट लगने से किसान की मौत हो गई। किसान की बेटी की 14 मार्च को बरात आनी है। इसकी घर में तैयारी चल रही हैं। अचानक पिता की मौत से परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन


सदर क्षेत्र के भूड़पुर्वा सहजापुर गांव निवासी राजेश (45) खेतीबाड़ी करते थे। परिजनों के अनुसार, सुबह 11 बजे राजेश निजी नलकूप पर फसल की सिंचाई के लिए गए थे। नलकूप का स्टार्टर खराब होने पर वे उसे जोड़ने का प्रयास कर रहे थे। तभी प्लास के ऊपर लगी प्लास्टिक के कट जाने के कारण वे करंट की चपेट में आ गए। करंट का झटका इतना तेज था कि मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

राजेश की अचानक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी बेटी पीतू की शादी 14 मार्च को होनी तय थी और घर में इसके लिए जोर-शोर से तैयारी चल रही थीं। पिता की मृत्यु ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया है। राजेश अपने पीछे एक पुत्र रोहित को छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर कई रिश्तेदार भी गांव पहुंच गए और शोक व्यक्त किया। सदर कोतवाली के कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि किसान की मौत करंट लगने से हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed