फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A disabled person was beaten to death in a dispute over digging 20 buckets of soil

Kannauj News: 20 तसला मिट्टी खोदने के विवाद में दिव्यांग की पीटकर हत्या

Tue, 03 Jun 2025 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
A disabled person was beaten to death in a dispute over digging 20 buckets of soil
तालग्राम (कन्नौज)। खेत से 20 तसला मिट्टी खोदने के विवाद में सोमवार को दो भाइयों ने मायापुर्वा निवासी दिव्यांग उमेश चंद्र (30) की सिर पर लोहे की रॉड, लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मायापुर्वा निवासी उमेश चंद्र (30) पैर से दिव्यांग थे। अपने भाई के साथ गांव में खेतीबाड़ी करते थे। बड़े भाई शिवराज ने पुलिस को बताया कि घर के पास ही खेत है। आरोप है कि गांव के पवन, अमन ने रविवार रात उनके खेत से 20 तसला मिट्टी खोद ली थी। सोमवार सुबह उमेश ने खेत से मिट्टी निकली देख उलाहना दी। इसे लेकर आरोपी विवाद करने लगे। गांव के लोगों ने मामला शांत करा दिया, जिसके बाद उमेश पुलिस से शिकायत करने थाने पर चला गया। थाने से वापस आने पर पवन और अमन ने उमेश को घर के दरवाजे पर घेरकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे उमेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पवन ने लोहे की रॉड उमेश के सिर पर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हत्यारोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी पर सीओ सिटी अभिषेक प्रताप अजेय, थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल की। पुलिस ने शिवराज की तहरीर पर पवन व अमन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों काे लगाया गया है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed