फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A day earlier, seven new test center

एक दिन पहले बनाए गए सात नए परीक्षा केंद्र

Wed, 17 Feb 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज Updated Wed, 17 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
A day earlier, seven new test center
परीक्षा शुरू होने के एक दिन पहले केंद्र निर्धारण करवाने में अब तक नकल माफिया कामयाब होते दिखाई देते रहे है। इस बार भी सात परीक्षा केंद्रों के निर्धारण ने अधिकारियों के बीच हलचल पैदा कर दी। वर्ष 2015 में यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू होने के एक दिन पहले चार नए केंद्रों का निर्धारण हुआ था।
विज्ञापन


जबकि वर्ष 2014 में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। डीआईओएस केपी सिंह यादव के मुताबिक बोर्ड ने शिवओम इंटर कालेज तिर्वा, आरएस इंटर कालेज गांधीनगर तिर्वा, जयकिशनलाल इंटर कालेज उमर्दा, अशोक कुमार इंटर कालेज सरायमीरा, सिपाहीलाल इंटर कालेज नगला मदारी, सर्वेश कुमारी सुरेश चंद्र उ.मा.वि.जरियापुर हसेरन, पंडित आत्मा प्रकाश बालिका विद्यालय सिकंदरपुर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


 विभाग का कहना है कि यह केंद्र बोर्ड ने छात्राओं की सहूलियत को देखते हुए बनाए हैं। जिनके सेंटर काफी दूर हो गए थे। उन्हें स्वकेंद्र कर दिया गया है। डीआईओएस केपी सिंह यादव ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर परीक्षा से संबंधित सभी सामग्री भेज दी गई है। इन केंद्रों पर कक्षा 10 व 12 की छात्राएं परीक्षा देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक कुमार इंटर कालेज में हाईस्कूल की 58 व इंटर की 35, आरएस इंटरकालेज में हाईस्कूल की 43, शिवओम पब्लिक इंटरकालेज में हाईस्कूल की 12 व इंटर की 24, सर्वेश कुमारी सुरेश चंद्र हायर सेेेकेंड्री स्कूल में हाईस्कूल की 25, सिपाहीलाल इंटरकालेज में हाईस्कूल की 32 व आत्मा प्रकाश बालिका विद्यालय में हाईस्कूल की 80 व इंटर की 104 तथा जय किशन लाल इंटरकालेज में हाईस्कूल की 35 छात्राएं बोर्ड परीक्षा देंगी। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव शैल यादव का आदेश पत्र मिलने के बाद बुधवार को दोपहर बाद इन कालेजों के केंद्र व्यवस्थापकों को प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध करा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed