{"_id":"68e55da7780743afb207be5f","slug":"a-constable-beats-a-worker-with-a-rifle-bjp-workers-surround-the-police-station-kannauj-news-c-214-1-knj1007-138417-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सिपाही ने कार्यकर्ता को रायफल से पीटा, भाजपाइयों ने घेरी कोतवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सिपाही ने कार्यकर्ता को रायफल से पीटा, भाजपाइयों ने घेरी कोतवाली
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के मोहल्ला ग्वाल मैदान में मंगलवार की देर रात रावण दहन मेला देखकर घर जा रहे भाजपा कार्यकर्ता को सिपाही ने पीट दिया। इससे वह घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर भाजपाइयों ने कोतवाली घेर ली और सिपाही पर कार्रवाई की मांग कर हंगामा किया। युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
शहर के मोहल्ला यूसुफपुर भगवान मकरंदनगर निवासी भाजपा कार्यकर्ता आकाश मिश्रा देर रात 11 बजे मोहल्ला ग्वाल मैदान में रावण दहन मेला देखकर घर जा रहा था। फूलमती मंदिर चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात सिपाही अजय पांडेय को बाइक का हैंडल छू गया। इससे सिपाही आगबबूला हो गया और उसने आकाश को पकड़ लिया। इसके बाद उसे रायफल की बट से पीटना शुरू कर दिया। आकाश के कान के पास और पेट में गहरी चोट आई है।
आकाश ने घटना की जानकारी भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक को दी। थोड़ी देर में भाजपा नगर अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक सिपाही मौके से भाग गया था। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता सदर कोतवाली पहुंचे और आरोपी सिपाही पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। नगर अध्यक्ष ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सिपाही को निलंबित करने की मांग की।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे कलां चौकी प्रभारी राजेश प्रताप सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन दिया और घायल आकाश को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में सीओ सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि वह और कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह हाइकोर्ट गए थे, वहां से वापस लौट रहे हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सिपाही पर कार्रवाई की जाएगी। जानकारी होने पर एएसपी अजय कुमार भी माैके पर पहुंचे और भाजपाइयों से बात की।