{"_id":"69adbe4f9918a50b1d0c829f","slug":"a-boy-was-burnt-after-coming-in-contact-with-an-ht-line-villagers-protested-kannauj-news-c-214-1-knj1006-145693-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: एचटी लाइन की चपेट में आकर बालक झुलसा, ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: एचटी लाइन की चपेट में आकर बालक झुलसा, ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
चपुन्ना। क्षेत्र के ग्राम मुर्रा में गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक बालक झुलस गया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने रविवार को विरोध प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ रोष जताया।
अनुभव दुबे (9)घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान उसके हाथ में पकड़ा डंडा मकान के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन से टच हो गया, जिससे उसे करंट लग गया और वह घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत एक निजी चिकित्सक के पास इलाज के लिए ले गए। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के बीच से 11 हजार वोल्ट की राजपुर फीडर की नलकूपों लाइन निकली है। इस लाइन से 11 नलकूप संचालित हैं।
ग्रामीणों के अनुसार यह लाइन 20 मकानों के ऊपर से निकली है। साथ ही प्राथमिक विद्यालय व जनता इंटर कॉलेज पढ़ने जाने वाले सैकड़ों छात्र के आने जाने का रास्ता इसी लाइन के नीचे से गुजता है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। छह साल पहले भी शिवांगी दुबे इस लाइन की चपेट में आकर झुलस गई थी। इसके बाद भी विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस मौके पर हेमू पांडेय, सोनू तिवारी, कल्लू पांडेय, रवि सक्सेना, गोविंद दुबे, धीरज पांडेय, मनोज सक्सेना, अली शेर, गोविंद सविता, अनुज सविता, शमद खान, मुन्नी, कमिनी, भूरी, रामप्यारी, आनीसा बेगम और मोमिना आदि मौजूद रहे। इस संबंध में छिबरामऊ एक्सईएन राजीव कुमार ने बताया कि लाइन कई साल पहले लाइन बिछवाई गई थी। बाद में लोगों ने हाइटेंशन लाइन के नीचे मकान बना लिए हैं। मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।