{"_id":"75742","slug":"Kannauj-75742-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्रिस्तानों की कराई जाएगी बाउंड्रीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्रिस्तानों की कराई जाएगी बाउंड्रीवाल
Kannauj
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। कब्रिस्तान की भूमि पर अतिक्रमण कर अवैध कब्जा करने वाले दबंगों के मंसूबों पर जल्द ही पानी फिर जाएगा। इसके लिए पालिका प्रशासन शहर के सभी कब्रिस्तानों का सर्वे करा रहा है। इसके बाद सूची प्रशासन को सौंपी जाएगी। पैमाइश के बाद अवैध कब्जेदारों को हटाया जाएगा। शासन की मंजूरी मिलते ही सभी कब्रिस्तानों का क्षेत्रफल सुरक्षित रखने के लिए बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाएगा।
बताते हैं कि शहर में दर्जनों कब्रिस्तानों पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है। इनमें कई कब्रिस्तान तो अस्तित्व को बचाने की जद्दोजहद कर रहे हैं। इन कब्रिस्तानों की आराजी में हो रही घुसपैठ पर शव के अंतिम संस्कार के समय भी लोगों का ध्यान नहीं जाता है। वहीं अवैध कब्जेदारों के खिलाफ आवाज उठाने पर भी कोई परिणाम हासिल नहीं होता है। प्रशासन द्वारा पैमाइश के बाद कब्रिस्तानों से पशुओं के खूंटे, चन्नी, ईंधन, अतिक्रमण हटवाने के बावजूद कुछ समय बाद दोबारा कब्जा कर लिया जाता है। सूत्रों की मानें तो शासन से मांगी गयी रिपोर्ट के मुताबिक पालिका प्रशासन नगर क्षेत्र में आने वाले सभी कब्रिस्तानों का लेखा-जोखा तैयार करने में जुटा है। इसकी रिपोर्ट जल्द ही जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी। प्रशासन की इस कवायद से मुसलमानों को अपने कब्रिस्तानों की आराजी के सुरक्षित होने की उम्मीद जगी है। साथ ही अवैध कब्जेदारों, दबंगों के चलते कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार के दौरान होने वाली असुविधा से भी निजात मिलेगी।